Showing posts with label पटना. Show all posts
Showing posts with label पटना. Show all posts

Saturday, July 1, 2017

बेबसी (कहानी) ------ अनिता गौतम





Anita Gautam

बेबसी (कहानी) 
अनिता गौतम.
“मुबारक हो जय बाबू! नयी जिन्दगी बहुत बहुत मुबारक हो।”
आत्मविश्वास से भरे डॉक्टर अनिल के ये शब्द जय बाबू के कानों में पड़े तब उन्हें अपने जीवित होने का अहसास हुआ, अन्यथा हृदयाघात के दूसरे दौरे ने तो उन्हें लगभग मौत के आगोश में ही सुला दिया था।
जीवन और मृत्यु से जूझते जय बाबू के हृदय का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो जाने के बाद उनके कॉलेज के दिनों के सहपाठी रहे डॉ. अनिल ने आज उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी थी। उनकी पत्नी एवं बेटे के चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी । उनकी पत्नी मोहिनी सर्वाधिक खुश थी, आखिर उसकी दिन रात की प्रार्थना ने उसके पति को यमराज के मुँह से वापस पाया था।
दिल की बीमारी ने 55-56 साल के जयबाबू को उनकी उम्र से ज्यादा ही बूढ़ा बना दिया था । एक राष्ट्रीय बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत जयबाबू के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे, बहू एवं पोते पोतियां भी थे । कुल मिलाकर जयबाबू एक भरे पूरे परिवार के मालिक थे। इन सारी खुशियों के बावजूद उनके चेहरे पर सदैव एक दर्द की रेखा तैरती रहती थी, जिसका अहसास उनके बच्चों को कम उनकी पत्नी मोहिनी को हमेशे हुआ करती।
आज भी जयबाबू को घर लौटने की इजाजत मिल जाने के बावजूद उनके चेहरे पर अपेक्षित खुशी न देखकर मोहिनी ने पूछा ।
“ क्या बात है जी, आप हमेशे खोये खोये से क्यूं रहते हैं। मैं महसूस करती हूं कि आज हमारी शादी को करीब बत्तीस साल होने को आये लेकिन मैंने कभी भी आपको पूरी तरह से खुश नहीं देखा। यह अलग बात है कि आपको मुझसे भी कोई शिकायत नहीं है। आप परिवार का भी पूरा ध्यान रखते हैं, फिर ऐसी कौन सी बात है जिसने आपको सबकुछ पाकर भी कभी खुश नहीं होने दिया।”
“ कोई बात नहीं मोहिनी, बस जरा सी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, लेकिन चिन्ता की कोई बात नहीं, अब मैं बिल्कुल ठीक हूँ।”
जय बाबू ने मोहिनी को आश्वस्त किया।
“ माँ, मैं ट्रेन के प्रथम श्रेणी के तीन टिकट ले आया हूं। आज शाम हम सब वापस चल रहे हैं। घर पर भी मैंने सूचित कर दिया है। वहां भी सभी हमारा इंतजार कर रहे हैं।”
जय बाबू का छोटा लड़का रोहित जो उनके साथ ही दिल्ली तक उनका ऑपरेशन कराने आया था, को भी सकुशल अपने पिता को परिवार के बीच ले जाने की खुशी थी।
लगभग सारी तैयारिया हो चुकी थीं। ट्रेन रात के आठ बजे थी इसलिये तीन बजे तक सारे सामानों की पैकिंग के बाद जय बाबू मोहिनी एवं बेटे के साथ बिस्तर पर आराम की मुद्रा में लेटकर शाम होने का इंतजार कर रहे थे। तभी घबराये हुये डॉ. अनिल के साथ तीन चार नर्स एवं वार्डन एक वृद्ध महिला को स्ट्रेचर पर धकेलते हुये आपात कक्ष की तरफ तेजी से भागे चले जा रहे थे।
अनायास जब जयबाबू की नजर उस वृद्ध महिला पर पड़ी , उनके चेहरे पर कई भाव आते चले गये । उन आते जाते रंगों को सिर्फ मोहिनी ने अनुभव किया परंतु अफरा तफरी के बीच वह भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकी।
हाँ, ये फरहीन ही थी, उनकी अपनी फरहीन जिसके साथ उन्होंने कभी साथ जीने मरने की कसमें खायी थी। कभी न तोड़ने के वादे किये थे और वे अतीत में खोते चले गये।
कॉलेज में फरहीन से वह पहली मुलाकात और थोड़ी नोक झोक के बाद दो विभिन्न धर्मों के बावजूद उन दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। 
आज के डॉ. अनिल तब उनके मददगारों में एक हुआ करते थे परंतु तमाम सहयोग के बाद भी अमीर पिता की एकलौती संतान फरहीन से उनकी शादी नहीं हो सकी थी। उन्हें अभी भी याद था वह दिन जब फरहीन के पिता से गिड़गिड़ा कर उन्होंने उसका हाथ मांगा था तथा वे अपना धर्म भी छोड़ने को तैयार थे। उनकी एक न सुनी गयी क्योंकि तब अंतरजातीय विवाह ही मुश्किल थे फिर यह तो दो संप्रदायों की बात थी। बहुत समझाने के बाद भी धर्म और मजहब की ऊँची दीवार के सामने उनका प्यार बौना पड़ गया और जिसे तोड़ पाने में फरहीन भी कमजोर पड़ गयी। कितने बेबस से हो गये थे वे।
कॉलेज की पढ़ाई खत्म हो गयी और सभी दोस्त बिछड़ गये। फरहीन भी कहीं खो गयी। आज उम्र के इस पड़ाव पर जब शरीर भी उनका साथ छोड़ने को आतुर है, अनायास फरहीन उनके सामने थी। उनका जी चाहा, वे आगे बढ़कर उसे गले से लगा लें और सारे बंधन तोड़कर अपनी फरहीन को अभी भी अपना बना ले पर वे ऐसा नहीं कर सके। पत्नी और बेटे का अहसास उन्हें हुआ। लगा अब परिस्थितियां बिल्कुल बदल गयी हैं और आज की मर्यादा की दीवार उस मजहब की दीवार से भी ज्यादा ऊंची है।
“पिताजी, आप कहाँ खो गये । डॉक्टर ने आपको ज्यादा सोचने के लिये मना किया है । ”
रोहित ने पिता को संभालते हुये कहा।
जय बाबू की तंद्रा टूटी और उनके चेहरे पर एक दर्द भरी मुस्कान फैलती चली गयी।
मैं बिल्कुल ठीक हूँ। कहते हुये वे अपनी चारपायी से उठकर डॉ. अनिल के कक्ष की ओर बढ़ गये ।
काफी देर की बातचीत के बाद जब वे वापस आये तो मोहिनी ने उनके चेहरे पर एक अजीब सी खुशी का अनुभव किया जिसके लिये वह पिछले कई सालों से तरस रही थी।
“वापस लौटने की सारी तैयारियाँ हो गयी”? जयबाबू ने मोहिनी से पूछा ।
हाँ, क्यों अभी चलने की इच्छा नहीं है क्या ?
मोहिनी ने आश्चर्य से पूछा।
“हाँ मोहिनी, यदि हमलोग आज नहीं जाकर दो तीन दिनों बाद चले तो कैसा रहेगा।”
जयबाबू ने आग्रह भरे शब्दों में मोहिनी से कहा।
“ क्या… टिकट कराये जा चुके हैं। सारी तैयारियाँ हो चुकी हैं और फिर घर पर सभी हमारा इंतजार भी कर रहे हैं।”
मोहिनी ने चौंकते हुये कहा।
“ प्लीज मोहिनी, मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है और फिर मैं अभी अभी डॉ. अनिल से मिल कर आ रहा हूँ। उन्होंने भी अभी लंबी यात्रा से मना किया है। दो दिनों की तो बात है।”
जय बाबू बच्चों की तरह अपनी बात दोहराते चले गये।
आज पहली बार अपने पति के चेहरे पर खुशी के भाव को महसूस कर मोहिनी खामोश हो गयी और उसने लगभग अपनी मौन स्वीकृति दे दी।
बिस्तर पर पड़े जय बाबू के पास बैठी मोहिनी उनके दर्द से बेखबर इस बात पर संतुष्ट थी कि नयी जिंदगी के साथ उनकी खुशियाँ भी लौट आयी हैं।
डॉ. अनिल ने जयबाबू को अपने पास बुलाया और दोनो घंटो बातें करते रहे। जयबाबू ने डॉ अनिल से फरहीन से संबधित कई सवाल पूछे। उन्हें आश्चर्य था कि फरहीन भी दिल की मरीज थी पर उसके साथ कोई नहीं आया था। पूछने पर डॉ. अनिल ने उन्हें बताया कि फरहीन ने तुम्हारे जाने के बाद शादी ही नहीं की। अपने पिता के लाख समझाने के बावजूद वह किसी और से निकाह करने को तैयार नहीं हुयी। अपने पिता द्वारा छोड़ी गयी अकूत संपत्ति भी उसने इस अस्पताल के नाम कर दी और अब हम सब लोग ही उसकी देखभाल करते हैं।
सारी बातें सुनकर जयबाबू का मुँह आश्चर्य से खुला रह गया और उनकी आँखें श्रद्धा से झुक गयीं। उन्हें अपनी बेबसी पर तरस आ रहा था।
… फरहीन तुम धन्य हो।
अपनी डबडबायी आँखों को पोछने के बाद जय बाबू बुदबुदाते चले गये।
शाम में फरहीन का ऑपरेशन था। डॉ. अनिल ने जयबाबू को कंधे से थपथपाया और आशा भरी मुश्कान बिखेरते हुये कहा-“ धीरज रखो , सब कुछ ठीक हो जायेगा। मैंने तुम्हे ठीक कर दिया , उसे भी ठीक कर दुँगा, ” और ऑपरेशन कक्ष की ओर बढ़ चले।
उदास से जयबाबू अपनी पत्नी के पास बैठ गये। उनके अचानक गंभीर हुये चेहरे को देखकर मोहिनी घबरा गयी। उसने उनके दिल की बात जानने की बहुत कोशिश की परंतु जिस काम में वह पिछले बत्तीस सालों में सफल नहीं हो सकी वह भला आज कैसे सुलझती ।
दूसरी सुबह आँख खुलते ही जयबाबू की आँखें डॉ. अनिल को तलाश रही थी। उन्हें आश्चर्य था कि डॉ. अनिल ने फरहीन के लिये उन्हें मुबारक बाद क्यों नहीं दी, जैसा उनके नये जीवन पर दिया गया था। अचानक उनका चेहरा भयाक्रांत हो गया, परन्तु फिर उन्होंने डॉ. अनिल की कुशलता पर पूरा भरोसा कर अपने आप को संभाला।
“कैसे हैं जयबाबू, डॉ. अनिल ने पीछे से आवाज दी।
“मैं ठीक हूँ, तुम वह बताओ जो मैं जानना चाहता हूँ”। डॉ. अनिल से थोड़ा रुठते हुये जयबाबू ने पूछा।
डॉ. अनिल जजबात में बहकर यह भूल गये कि अब जयबाबू वे जय बाबू नहीं हैं जो कभी उनके साथ कॉलेज में पढ़ा करते थे। आज इतने सालों बाद वे भी एक मरीज की तरह उनसे रुबरु हुये हैं।
“आई एम सॉरी जय, कल रात चले चार घंटों के लंबे ऑपरेशन के बाद फरहीन ने एक बार अपनी आँखे खोली और सिर्फ तुम्हारे बारे में इतना कहा कि, मेरा जय मुझे इस जन्म में नहीं मिला मैं आगे भी उसका इंतजार करुंगी।” और उसने दम तोड़ दिया ।
“ मुझे माफ कर दो जय, मैं तुम्हारी फरहीन को नहीं बचा सका। ” डॉ. अनिल की आखों में कहते कहते आँसू छलक आये और उन्होंने अपनी नजरे घुमा ली।
“क्या… मेरी फरहीन मर गयी। ”
जयबाबू चौंक पड़े, अनायास उन्हें डॉ. अनिल की बातों पर यकीन नहीं हुआ।
“मेरी फरहीन अभी भी मेरा इंतजार कर रही है । ”
जय बाबू बुदबुदा पड़े और उनकी आँखे पथराने लगीं।
तुमने इतने सालों तक मेरा इंतजार किया और मुझे भनक तक नहीं लगी। मैं भी वहाँ तुम्हारे पास आ रहा हूँ फरहीन, जहाँ धर्म, मजहब, समाज एवं मर्यादा जैसी कोई दीवार शायद नहीं है।
इन्हीं शब्दों के साथ दो हिचकियों के बीच जयबाबू का निर्जीव शरीर बिस्तर पर लुढ़क गया । 

***
(जरूरी नहीं कि वही कहानी पढ़ी जाये जो किताबों में छपे, कभी हम जैसे लेखकों की डायरी में कैद कहानियों पर भी एक नजर डाल लें। साथ ही हो सके तो मेरी तस्वीर और मेरे नाम के साथ कही प्रकाशित भी कर दें। --- अनिता गौतम)
https://www.facebook.com/anita.gautam.39/posts/1387660011322967


'बेबसी ' कहानी अनीता जी की वेबसाईट पर कई वर्ष पूर्व पढी थी. वर्तमान सामजिक माहौल में इसका महत्व व् उपयोगिता और अधिक  महसूस होती है.  
~विजय राजबली माथुर 
*****************************************************************
फेसबुक कमेंट्स : 

Wednesday, May 11, 2016

कन्हैया से घबराता है कौन - कौन ? ------ संतोष सिंह


******

कन्हैया से जितने बीजेपी घबरायी हुई है उतना ही जाति की राजनीत करने वाले मायावती ,, मुलायम और लालू भी है यही वजह है कि मयावती भी कन्हैया की जाति को ज्यादा फोकस कर रही है वही लालू प्रसाद भी कन्हैया से मुलाकात के बाद पहला लाईन यही थी ब्रह्मर्शी का बेटा है ॥














****************************************************************************



Santosh Singh 
May 3 at 12:16pm · 
इन दिनों समर ट्रेनिंग का दौर चल रहा है हमारे यहाँ भी वीमेंस कॉलेज पटना और पटना कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राए ट्रेनिंग के लिए आयी हई है ॥
शराब बंदी का क्या प्रभाव पड़ा इस पर स्टडी करने के लिए एक ग्रुप पटना संग्रहालय के पीछे स्थित स्लम
बस्ती में गयी थी ॥
दो दिनों के स्टडी के बाद कल वो ऑफिस आयी और उसके बाद अपने अनुभव के बारे में बताना शुरू कि,,,
इस दौरान शराब बंदी को लेकर कई ऐसी बाते बतायी जो हमारे जैसे पत्रकार जो अक्सर ये दंभ भरते हैं कि समाज के सोच को काफी करीब से देखते और समझते हैं हैरान रह गया खैर बात आगे बढ़ी इसी दौरान एक ट्रेनी बतायी सर उस सल्म वस्ती में एक टेम्पू वाला मिला दोपहर के समय में सिर्फ महिलाये ही थी शायद ये खाना खाने आया हुआ था उस वक्त उसी कि पत्नी के साथ हमलोग बात कर रहे थे उन्होंने पुछा आपलोग क्या करती हैं मैने बताया पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं तो उसने झट से 
पुछा कल पटना में कौन आ २हा है,,हमलोग आपस में एक दूसरे को देखने लगे ,,,बताईए बताईए कौन आ २हा है ,,, मैंने धीरे से कहा कन्हैया की बात कर रहे हैं जोड़ से हंसते हुए कहा कि हा कल हम सब लोग उसका भाषण सूनने जा रहे हैं देखते हैं क्या बोलता है,,, फिर इन लोगो ने कन्हैया को लेकर बाते कि वहाँ मौजूद सारी महिलाये कन्हैया को जान रही थी और कह रही थी गरीब का बेटा है इंसाफ का मांग किया तो जेल डाल दिया.,,
मैं तो हैरान २ह गया कन्हैया की पहुंच देश के अंतिम व्यक्ति तक ॥फिर मैं इन लड़कियों से बात करना शुरू किया इन्होंने कहा हमारे कैम्पस में वामपंथी और विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन मौजूद है और इन दोनों संगठन से छात्र जुड़े हुए हैं लेकिन अधिकांश वैसे छात्र जो किसी भी संगठन से जुड़ा हुआ नही है वो सभी कन्हैया के साथ है ॥
मेरा दूसरा सवाल था कन्हैया में क्या खास है  ?
सर इस भी़ड़ से अलग है बात में दम है काफी सरलता से हंसते हुए वो बाते कह देता है जिसे समझने के लिए बड़ा दिमाग चाहिए ॥
अच्छा ऐसा है  ?
और सर वो आजादी वाला नारा क्या कहना है दिल झुम उठता है ॥ मुख्यमंत्री का जनता दरबार में भी जाना था लेकिन इन ट्रेंनी की बात सुनते सुनते काफी लेट हो तभी खबर आयी कि सीएम पर किसी ने चप्पल फेंक दिया ॥ भागते हुए सीएम हाउस पहुँचे थोड़ी देर मामला शांत और फिर आराम से बैठने के लिए सोच ही रहे थे तभी किसी ने पास आकर कहा साहब बुला रहे है॥ जैसे ही उस और मुखातिव हुआ आवाज आयी आईए आईए संतोष जी पहुॅचे तो वहाँ भी कन्हैया पर ही चर्चा हो रही थे ॥ उस डेस पर कमीशनर और आईजी रैंक के कई अधिकारी बैंठे थे इसमें से कई ऐसे पदाधिकारी थे जिनसे मेरा कोई परिचय नही था ॥
परिचय के बाद सीधा सवाल हुआ कन्हैया को लेक२ आप क्या सोचते हैं  ?मैने ट्रेनी छात्रा के अनुभव को सूना दिया और उसके बाद बहस और तेज हो गयी और इसी दौरान एक अधिकारी ने शराब को लेकर दिये गये बयान का हवाला देते हुए कहा कि कन्हैया नीतीश नराज हो जाये इसका चिंता किये बगैर डेमोक्रेसी के लारजर कान्टेस्ट में अपनी बात को रखा ॥
ये दो उदाहरण कन्हैया को समझने के लिए काफी है और यही वजह है कन्हैया से जितने बीजेपी घबरायी हुई है उतना ही जाति की राजनीत करने वाले मायावती ,, मुलायम और लालू भी है यही वजह है कि मयावती भी कन्हैया की जाति को ज्यादा फोकस कर रही है वही लालू प्रसाद भी कन्हैया से मुलाकात के बाद पहला लाईन यही थी ब्रह्मर्शी का बेटा है ॥

https://www.facebook.com/santoshsingh.etv/posts/1065194023519721

*************************************************************************


  ~विजय राजबली माथुर ©
 इस पोस्ट को यहाँ भी पढ़ा जा सकता है।

Sunday, July 20, 2014

क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त निर्वाण दिवस ( 20 जुलाई 1965 ) ------ विजय राजबली माथुर

 
श्रद्धेय बटुकेश्वर दत्त जी के साथ उनकी पत्नी व पुत्री श्रीमती भारती बागची (पूर्व विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय-मगध महिला विद्यालय,पटना जो प्रतिवर्ष अपने पिता श्री की याद में गोष्ठी आयोजित करती हैं)





शहीद - ए - आजम के क्रांतिकारी साथी बटुकेश्वर दत्त के 49 वे निर्वाण दिवस ( 20 जुलाई 1965 ) पर नमन्
एक प्रसिद्ध क्रान्तिकारी हैं जिनका जन्म नवम्बर, 1908 में कानपुर में हुआ था। उनका पैत्रिक गाँव बंगाल के 'बर्दवान ज़िले' में था, पर पिता 'गोष्ठ बिहारी दत्त' कानपुर में नौकरी करते थे। बटुकेश्वर ने 1925 ई. में मैट्रिक की परीक्षा पास की और तभी माता व पिता दोनों का देहान्त हो गया। इसी समय वे सरदार भगतसिंह और चन्द्रशेखर आज़ाद के सम्पर्क में आए और क्रान्तिकारी संगठन ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसियेशन’ के सदस्य बन गए। सुखदेव और राजगुरु के साथ भी उन्होंने विभिन्न स्थानों पर काम किया।
प्रतिशोध की भावना

विदेशी सरकार जनता पर जो अत्याचार कर रही थी, उसका बदला लेने और उसे चुनौती देने के लिए क्रान्तिकारियों ने अनेक काम किए। 'काकोरी' ट्रेन की लूट और लाहौर के पुलिस अधिकारी सांडर्स की हत्या इसी क्रम में हुई। तभी सरकार ने केन्द्रीय असेम्बली में श्रमिकों की हड़ताल को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से एक बिल पेश किया। क्रान्तिकारियों ने निश्चय किया कि वे इसके विरोध में ऐसा क़दम उठायेंगे, जिससे सबका ध्यान इस ओर जायेगा।
असेम्बली बम धमाका

8 अप्रैल, 1929 ई. को भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दर्शक दीर्घा से केन्द्रीय असेम्बली के अन्दर बम फेंककर धमाका किया। बम इस प्रकार बनाया गया था कि, किसी की भी जान न जाए। बम के साथ ही ‘लाल पर्चे’ की प्रतियाँ भी फेंकी गईं। जिनमें बम फेंकने का क्रान्तिकारियों का उद्देश्य स्पष्ट किया गया था। दोनों ने बच निकलने का कोई प्रयत्न नहीं किया, क्योंकि वे अदालत में बयान देकर अपने विचारों से सबको परिचित कराना चाहते थे। साथ ही इस भ्रम को भी समाप्त करना चाहते थे कि काम करके क्रान्तिकारी तो बच निकलते हैं, अन्य लोगों को पुलिस सताती है।
आजीवन कारावास

भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त दोनों गिरफ्तार हुए, उन पर मुक़दमा चलाया गया। 6 जुलाई, 1929 को भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त ने अदालत में जो संयुक्त बयान दिया, उसका लोगों पर बड़ा प्रभाव पड़ा। इस मुक़दमें में दोनों को आजीवन कारावास की सज़ा हुई। बाद में लाहौर षड़यंत्र केस में भी दोनों अभियुक्त बनाए गए। इससे भगतसिंह को फ़ाँसी की सज़ा हुई, पर बटुकेश्वर दत्त के विरुद्ध पुलिस कोई प्रमाण नहीं जुटा पाई। उन्हें आजीवन कारावास की सज़ा भोगने के लिए अण्डमान भेज दिया गया।
रिहाई

इसके पूर्व राजबन्दियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार के लिए भूख हड़ताल में बटुकेश्वर दत्त भी सम्मिलित थे। यही प्रश्न जब उन्होंने अण्डमान में उठाया तो, उन्हें बहुत सताया गया। गांधीजी के हस्तक्षेप से वे 1938 ई. में अण्डमान से बाहर आए, पर बहुत दिनों तक उनकी गतिविधियाँ प्रतिबन्धित रहीं। 1942 के ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। छूटने के बाद वे पटना में रहने लगे थे।
निधन

एक दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण 20 जुलाई, 1965 को दिल्ली में बटुकेश्वर दत्त का देहान्त हो गया।
मरणोपरांत बटुकेश्वर दादा की समाधि आज फिरोजपुर में हैं और शहीद - ए - आजम की समाधि पर मुखाग्नि दी गई

 https://www.facebook.com/MeNastikKyoHun/photos/a.414018878648485.102168.413278932055813/759419637441739/?type=1&theater











 20 जूलाई 2013
आज अमर क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि है!
इस अवसर पर हम उन्हें पूरी क्रांतिकारी श्रद्धा से याद कर रहे हैं!!
बटुकेश्वर दत्त (नवंबर १९०८ - २० जुलाई १९६५) और भगत सिंह ने ८ अप्रैल १९२९ को केंद्रीय असेंबली में बम फेंककर अंग्रेजों को हिला दिया था. इसके बाद इन्होने अपनी गिरफ्तारी दी. १२ जून १९२९ को इन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गयी. बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास काटने के लिए काला पानी जेल भेज दिया गया। जेल में ही उन्होंने 1933 और 1937 में ऐतिहासिक भूख हड़ताल की। सेल्यूलर जेल से 1937 में बांकीपुर केन्द्रीय कारागार, पटना में लाए गए और 1938 में रिहा कर दिए गए। काला पानी से गंभीर बीमारी लेकर लौटे दत्त फिर गिरफ्तार कर लिए गए और चार वर्षों के बाद 1945 में रिहा किए गए। बटुकेश्वर दत्त अपनी आखिरी दिनों में अभाव में गुजारे! चाहते तो वो भी अपनी पहचान का उपयोग करके आसानी से ऐश की जिंदगी जीते . पर ऐसे मतवाले क्रांतिकारियों को देश ही सब कुछ होता है और इन्हें सिद्धानतों के सिवा कुछ भी मंजूर नहीं होता . दत्त की मृत्यु 20 जुलाई, 1965 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हुई। मृत्यु के बाद इनका दाह संस्कार इनके अन्य क्रांतिकारी साथियों-भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की समाधि स्थल पंजाब के हुसैनी वाला में किया गया।

  ~विजय राजबली माथुर ©