Showing posts with label दमन. Show all posts
Showing posts with label दमन. Show all posts

Monday, October 17, 2016

युवा अब सिर्फ़ जोश में नहीं पूरे होश में ------ -मंजुल भारद्वाज



भारत के निर्णायक,जोशीले ,देशभक्त और समग्र युवा चिंतन को नमन !
-मंजुल भारद्वाज

भारत देश दुनिया का युवा देश है . युवा होने का अर्थ है , जोश , सपनों , उमंगों और उर्जा से भरा . पिछले लोकसभा चुनाव में एक पार्टी ने देश के युवाओं को अपने ‘सियासी’ चक्रव्यूह में फंसाया . जिसका जरिया था सोशल मीडिया ...सोशल मीडिया के प्रभाव और युवाओं  के ‘राजनैतिक’ जुड़ाव  का सफल प्रयोग और परिक्षण किया गया “भ्रष्टाचार विरोधी अभियान’ से . इस अभियान में युवाओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया . इस युवा जुड़ाव से ‘सत्ता’ परिवर्तन हुआ एक राज्य स्तर पर ... और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर . दोनों ही फ़ायदेमंद ‘सियासी’ पार्टियां अपने अपने ‘सत्ता’ के लक्ष का ‘मोक्ष’ पा गयीं पर देश का युवा ठगा,ठगा, उदास और बदहवास है .

युवा को ‘विकास’ का सपना बेचा गया था. रोजगार का सपना बेचा गया था. युवा की ये दोनों ‘तात्कालिक’ और बुनियादी ज़रूरते हैं ..इसलिए ‘युवाओं’ ने आँख मूंदकर ‘सोशल’ मीडिया की तकनीक के सहारे स्वयं को प्रोग्रेसिव समझते हुए बिना राजनैतिक पार्टियों की ‘वैचारिक’ प्रतिबद्धता को जाने ..धडा धड ‘विकास’ के जुमले को अपना लिया और एक दक्षिण पंथी पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत दिया . जिसका जश्न इस पार्टी ने यह कहकर मनाया की 1000 साल बाद देश में हिन्दुओं का राज आया है यानी संविधान सम्मत 1950 के बाद की सब सरकारें किसकी थी?

हिन्दु राज :

“1000 साल बाद देश में हिन्दुओं का राज” इस ऐलान से ‘युवाओं’ का माथा ठनका लेकिन अपने उदार भाव और जोश में उसने परवाह नहीं की .. पर जैसे जैसे उसके ‘बेरोज़गारी’ का वक्फा बढ़ा उसकी बैचैनी भी बढ़ी ... जिससे ‘सत्ताधारी’ पार्टी को सोचना पड़ा .. अपने भारत विजय रथ पर सवार पार्टी ने जब ‘लोकसभा’ चुनावी वादों को ‘जुमला’ करार दिया तब ‘युवाओं ने उसके विजय रथ को ‘दिल्ली’ और ‘बिहार’ में रोक दिया. युवाओं का ये  क़दम  ‘सत्ताधारी’ पार्टी  को नागवार गुजरा ..उसने  युवाओं से बदला लेना शुरू किया . इस बदले के आयाम है १. संस्थान २ स्कोलरशिप ३ राष्ट्रभक्ति 4 आरक्षण . इस चार सूत्री कार्यक्रम के तहत ‘यूनिवर्सिटी’ में युवाओं के दमन का सिलसिला शुरू हुआ , उनको अलग अलग खेमों में बांटा गया , उनकी आज़ादी की अभिव्यक्ति को ‘राष्ट्रद्रोह’ से नवाज़ा गया . उनकी स्कोलरशिप पर प्रहार किया गया .. यानी जिस युवा के कंधों पर बैठकर ये पार्टी ‘सत्ता’ में आई थी उन्ही का ‘दमन’ किया . उनके  इस दमन के षड्यंत्र में ‘रुपर्ट मर्डोक’ के दर्शन पर चलने वाला मुनाफाखोर मीडिया भी लिप्त है ..जिसके  करोड़ों रूपये की सैलरी पाने वाले टीवी एंकर या ‘खबर बेचू’ प्राणियों ने ‘देश भक्ति का ज़ोरदार ‘तड़का’ मारा और ‘युवाओं’ को देशद्रोही बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी !

दरअसल डब्लू टी ओ के माध्यम से लागू होने वाली नव उदारवादी आर्थिक ‘नीतियों’ की अंधभक्त है ये सरकार ..यानी पिछली सरकार से एक क़दम आगे ..   नव उदारवादी आर्थिक ‘नीतियों’ के फलस्वरूप सरकारी नौकरियाँ विलुप्त हो रही हैं .. और प्राइवेट नौकरियाँ पहले से ही ऊंट के मुंह में जीरे वाली बात है ..उपर से बेइंतिहा  शोषण .. ऐसे में डब्लू टी ओ के हिमायतियों ने ‘लोकतान्त्रिक व्यवस्था’ वाले देशो के ‘पत्रकारिता’ के किल्ले पर हमला कर उसको ध्वस्त किया और ‘मीडिया शॉपस यानी मीडिया की दुकानों का उदय किया . इन दुकानों को ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ के नाम पर वैधता दी गयी  और इस वैधता को पूंजी से खरीद लिया गया . और जुमला चला ‘जो बिकेगा वो छपेगा या जो बिकेगा वो दिखाया जाएगा’ यही है ‘रुपर्ट मर्डोक’ डॉक्ट्रिन !
‘भ्रष्टाचार ' और ‘युद्ध’ :

इसलिए ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ का  मसीहा मीडिया आज ‘देशभक्ति’ की धुन गा रहा है .. रूठे युवाओं  को बहलाने के लिए उसे एक निश्चित दुश्मन को दिखा ‘युद्ध’ जितने का जोश भर रहा है . दिन रात ‘मीडिया की अदालतें लगती हैं’ जहाँ से देशभक्ति के प्रमाण पत्र बांटे जाते हैं . पर देश का युवा अब सजग हो रहा है . वो अब सोशल मीडिया का विश्लेष्णात्मक उपयोग कर रहा है . अपना पेट भरने वाले फ़िल्मी सत्ता लोलुपों की देशभक्ति उसको समझ आ रही .. ये युवा उनको कह रहा है ..आपकी देशभक्ति आधी है ..कलाकारों को हड्काने वाले फ़िल्मी सत्ता लोलुपों ज़रा ‘इस देश के उधोगपतियों’ को भी देशभक्ति का पाठ पढाओ.. उनको भी टीवी पर करोड़पति ‘खबर बेचूं’ सत्ता दलालों के साथ ललकारो ..की दुश्मन देश से व्यापार बंद करो ... देश का युवा आज जान रहा है की 30 रूपये की झालर बेचने वाले ठेले वाले का धंधा उजाड़ना चीन को सबक सिखाना है और तीन हज़ार करोड़ की ‘सरदार पटेल’ की मूर्ति चीन से बनवाना देश भक्ति !

सामाजिक ताना -  बाना तार तार :

इस ‘सत्ताधारी’ पार्टी ने इस देश के सामाजिक ताने बाने को तार तार करने में अपने सारे संगठन को झोंक रखा है . सारी  मर्यादाओं को तोड़कर “सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का’ के मन्त्र को अमल में ला रहे हैं . सवर्ण युवाओं को रोज़गार नहीं देकर ‘आरक्षण’ के नाम पर बरगलाना की तुम्हारा रोजगार ‘आरक्षण’ वालों ने छिन लिया . गौ रक्षा के नाम पर दलितों पर अत्याचार .... हर सवाल पूछने वाले को दुश्मन देश का एजेंट बताना .... कश्मीर में आग लगवाना ... याद रहे दिसम्बर 2015 तक कश्मीर ( छुट पुट घटनाओं ) के बावजूद शांत था .. पर तब से आज कश्मीर की हालात क्या हो गयी है  .. जब की वहां तथाकथित ‘राष्ट्रवादियों’ की गठबंधन सरकार है .::
 फ़ौज .. फ़ौज है .. उसे फ़ौज ही रहने दें  :

जो हमारे देश को बुरी नज़र से देखेगा ..हमारी फ़ौज उसको बर्दाश्त नहीं करेगी और देश की जनता, देश का युवा ‘फ़ौज’ के साथ है .. पर ‘विकास’ के जुमले वाली सरकार अब ‘सेना’ का उपयोग अपनी  देशभक्ति की भट्टी में कर रही है ... पैड मीडिया की मदद से रोज़ देशभक्ति के हवन में ‘सेना’ अपनी आहुति दे रही है  .. देश के युवाओं  का आज स्पष्ट मत है ...वो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए फ़ौज को नमन करता है  ! फ़ौज की आड़ लेकर राजनीति के गिरते स्तर पर है उसकी नज़र है  .. ये राजनैतिक पार्टियों के पतन के कफन में और एक कील है ..... फ़ौज .. फ़ौज है .. उससे फ़ौज ही रहने दें तो अच्छा है इसी में  राष्ट्र और राजनैतिक बिरादरी की भलाई है ... 

जोश  नहीं  होश :

इस गिरते राजनैतिक स्तर और माहौल में ये युवा अब सिर्फ़ जोश में नहीं पूरे होश में अपने नए ‘राजनैतिक विकल्प’ खोज रहा है. एक ऐसा ‘राजनैतिक विकल्प’ जो इस देश के संविधान के मूल्यों को जतन से संभाले और उसके आदर्शों के आईने में उसके सपनों को पूरा करे .ये देश सही में विकसित  और खुशहाल हो ! भारत के ऐसे निर्णायक,जोशीले ,देशभक्त और समग्र युवा चिंतन को नमन !
--------------------------------------------------------------------------
संक्षिप्त परिचय -

“थिएटर ऑफ रेलेवेंस” नाट्य सिद्धांत के सर्जक व प्रयोगकर्त्ता मंजुल भारद्वाज वह थिएटर शख्सियत हैं, जो राष्ट्रीय चुनौतियों को न सिर्फ स्वीकार करते हैं, बल्कि अपने रंग विचार "थिएटर आफ रेलेवेंस" के माध्यम से वह राष्ट्रीय एजेंडा भी तय करते हैं।




एक अभिनेता के रूप में उन्होंने 16000 से ज्यादा बार मंच से पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।लेखक-निर्देशक के तौर पर 28 से अधिक नाटकों का लेखन और निर्देशन किया है। फेसिलिटेटर के तौर पर इन्होंने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर थियेटर ऑफ रेलेवेंस सिद्धांत के तहत 1000 से अधिक नाट्य कार्यशालाओं का संचालन किया है। वे रंगकर्म को जीवन की चुनौतियों के खिलाफ लड़ने वाला हथियार मानते हैं। मंजुल मुंबई में रहते हैं। उन्हें 09820391859 पर संपर्क किया जा सकता है।


  ~विजय राजबली माथुर ©

Tuesday, July 17, 2012

श्रद्धांजली सभा की सैर




साभार फेसबुक
इस स्लोगन को देखा,पढ़ा और सोचा तो क्यों न अपनी श्रद्धांजली सभा ही आयोजित कर ली जाये। क्योंकि बाद मे कौन मेरे बारे मे क्या कहेगा मुझे कैसे पता चलेगा?वैसे यह विचार मेरा खुद का मौलिक नहीं है। आर्यसमाज,कमलनगर-बलकेशवर,आगरा मे जब पांचवा रविवार पड़ता था तो एक सन्यासी -स्वामी स्वरूपानन्द जी प्रवचन देने आते थे वह अक्सर प्रबन्धकों से यही निवेदन करते थे कि उनके जीते जी उनकी श्रद्धांजली सभा आयोजित कर दें जिससे वह भी जान सकें कि उन्हें किसने क्या कहा। लेकिन ऐसा होता कहाँ है ?अतः उनकी श्रद्धांजली सभा उनके मरणोपरांत ही हुई थी। हमारे देश मे बुरे से बुरा व्यक्ति भी मरणोपरांत पूजनीय हो जाता है फिर वह तो सन्यासी प्रचारक थे। सभी ने उनकी तारीफ़ों के पुल बांधे जिनमे वे लोग भी शामिल थे जिन्हें उनकी बातें 'शूल' की तरह चुभा करती थीं। 

पूरन चंद एंड कंपनी आगरा मे 'गोदरेज'  की एक मशहूर फर्म थी जहां टाईप राइटर से लेकर लाकर,सेफ आदि सभी उपलब्ध थे। पूरन चंद जी के बड़े बेटे ने शिक्षा संस्थान भी खोल लिए थे जो भारी मुनाफा देते हुये चल रहे थे। पूरन चंद जी को आर्यसमाज,आगारा का भामाशाह कहा जाता था। उनके पुत्र और पौत्र भी पूरन चंद जी के लिहाज मे आर्यसमाजी थे (व्यवहार मे थे या नहीं यह नहीं पता ) किन्तु उनके प्रपौत्रों की पीढ़ी इन विचारों पर नहीं चलना चाहती थी और पूरन चंद जी उनको भी बांधे रखना चाहते थे। अपने एक और प्रपौत्र के नामकरण संस्कार को 'अग्रसेन सेवा सदन,'कमला नगर,आगरा मे  उन्होने बड़े पैमाने पर आयोजित किया था और उसमे 'आचार्य' के रूप मे स्वामी स्वरूपा नन्द जी को सादर आमंत्रित किया था। उनके रिश्तेदार,नगर के आर्यसमाजी तथा अन्य तमाम लोगों के मजमे के बीच अपने प्रवचन के बीच मे स्वामी जी ने कहा -"आपके खानदान मे पैसा ,प्रतिष्ठा,पढ़ाई अभी तक सब कुछ है,लेकिन आगे सब कुछ अच्छा नहीं है क्योंकि पैसा तो एक 'वेश्या' और एक 'कसाई' के पास भी हो सकता है लेकिन समाज मे उनकी हैसियत क्या होती है ?" उन्होने आगे कहा-"यदि कमाया गया पैसा किसी का शोषण करके आया है या अपनी कमाई से किसी ज़रूरतमन्द की भलाई नहीं की जाती है तो वह कसाई और वेश्या की कमाई से भी बदतर है। " इतना सुनते ही पंडाल मे एकदम मुरदनी छा गई पूरन चंद जी के पौत्र और प्रपौत्र सभी के चेहरे गुस्से से लाल हो गए। उनके पुत्र गण सबको समझाने लगे। स्वामी जी ने ऐलान कर दिया वह कार्यक्रम छोड़ कर जा रहे हैं क्योंकि उनकी भावी पीढ़ियों को सही बात सुनना पसंद नहीं है। पूरन चंद जी ने पहले अपने परिजनों को लगभग डपटते हुये कहा कि तुम लोग बिगड़ने लगे हो इसलिए स्वामी जी को बुलाया था कि उनकी फटकार से सम्हल जाओ नहीं खुद तो डूबोगे ही और उनका नाम भी ऊपर से डुबाओगे। फिर स्वामी जी की मनुहार की। स्वामी जी ने फिर चंद शब्दों मे ही प्रवचन समाप्त कर दिया।

स्वामी जी की इच्छा उनके जीवन काल मे उनकी श्रद्धांजली सभा आयोजित करने की पूर्ण न हो सकी। अतः मैंने सोचा कि क्यों न इन्टरनेट के खुले मैदान मे खुद की श्रंधाजली सभा खुद ही आयोजित कर ली जाये। तो देखिये मुझे श्रद्धांजली देते हुये किसने क्या कहा-

(वैसे नाम आदि सभी 'काल्पनिक' हैं किन्तु यदि संयोग से किसी का नाम,पद आदि उससे मिलता-जुलता हो तो वह खुद अपने लिए न समझे) 

एस जी (मैं हू-मैं हूँ)---पर्ले दर्जे का मूर्ख और बेपर की उड़ाने वाला चला गया चलो अब जनता को राहत मिली।

एम के(दिल्ली ) ---इस आदमी को तो बंगाल की खाड़ी मे पहले ही डुबा देना चाहिए था।

एम के (कलकत्ता )---यह सनकी जन नायक अन्ना का सबसे बड़ा विरोधी था बताओ "अन्ना के पीछे नहीं भागें तो किसके पीछे भागें"?अब अन्ना आंदोलन की खिलाफत कम होगी और भ्रष्टाचार  खूब फूले फलेगा।

ए पी म ---यह जातिवादी था और नेगेटिव एप्रोच वाले सुभाष बोस का समर्थन करता था मेरे 'स्टालिन' की खिलाफत के जवाब मे इसने 'लेनिन' के दोष सामने रख दिये थे चलो अब राहत मिली।

एम एस ---कभी मैं मार्क्सवादी शिक्षक था और आज एक तो कोई मुझे पूछता ही नही उस पर भी यह बीच-बीच मे 'धार्मिक-भटकाव' खड़े कर देता था अब कोई विघ्न नहीं डाल पाएगा।

पी सी जी ---इसको गोडसे की किताब पढ़ने को कहा था नहीं पढ़ी 'शिव' को 'बामदेव'-बामपंथी कहता था। चलो अब रोड़ा हट गया।

डॉ अंतर्मंठन---अन्ना के आशय पर संशय नहीं करना चाहिए इतना क्या कह दिया इसने दनादन अन्ना विरोधी लेखों,वीडियों की झड़ी लगा दी। एक तो सबसे कटा रहा -टिप्पणियों का मामला गिव एंड टेक होता है। कौन इस पर टिप्पणी करता और कौन पढ़ता? बेकार का लिखना अब बंद हो गया।

एस एम  एम (पार्सल बाबू)---मैंने इसका मकान हड़पने की सोची थी इसके बेटे को तो दबोच लेता यह आगरा छोड़ कर लखनऊ भाग गया मुझे घाटा दे गया।

एस एम (काली पप्पी )---मैंने हर तरह के हथकंडे अपना कर इस आदमी को अपने कब्जे मे घेरने का हर प्रयास किया जिसे इसने विफल कर दिया और हम उसके मकान को हड़प न सके इस बात का तो मलाल रहेगा लेकिन अब चैन भी मिलेगा क्योंकि अब कौन पोल खोलेगा?

के एम एम (कुक्कू)---मैंने इसके सारे रिशतेदारों को तोड़ रखा है दुनिया मे जहां भी जाता मैं इसे परेशान रखता चलो झंझट खत्म हुआ।

के बी एम ---35 सालों तक साले को छकाए रखा ,लखनऊ जाकर पकड़ से निकल भागा था चलो अब कुक्कू भाई की तरह मुझे भी चैन मिला।

एस एम ---बड़ा 'आत्म कथा' लिखने चला था, अब रह गई न अधूरी।'कलम और कुदाल' लेकर 'क्रान्ति' और 'विद्रोह' के 'स्वर' बड़े 'जन हित' मे बुलंद करता था ,हो गई आस पूरी?

सी पी एम (मु),पूना ---मैंने तो खूब फेक आई डी बना कर खूब परेशान किया था अब किसे परेशान करेंगे?

उर्वशी (बब्बी ),पूना ---कमबख्त को सबके सब षडयंत्रों का पता नहीं कैसे पता चल जाता था अब कोई खतरा नहीं रहा।

टी पी,पूना---बहुत धम्की देता था बच्चों की  जन्म कुंडली के आधार पर  मखौल उड़ाने वाले का खुलासा कर देंगे अपनी कुंडली का कुछ पता था क्या?

यू पी एस,जूलाजिस्ट ---सारे राजनेता धूर्त होते हैं ,नेता गिरी करता था,अङ्ग्रेज़ी की,IAS आफ़ीसर्स की  खिलाफत करता था अब क्या कर लेगा?

डी डी आर आर ---कहता था 'हवन' करो कौन बैठेगा घंटों पुजारी को डिब्बा दिखाया और लड्डू खाया उसे गलत कहता था। अरे भाई डाइबिटीज़ नहीं होगी,दवा नहीं खाएँगे तो डॉ और केमिस्ट न भूखे मर जाएँगे?सबको स्तुतिए बाँट कर इलाज करता था, अमीरों की कोई फिकर ही नहीं थी अब चक्कर खत्म।

गरूरी सिंह---बहुत समझाया कि 1- 1 =0 होता है उसे इतनी सी गणित ही न समझ आई। शहर छोड़ कर चला गया। आगारा का पागलखाना छोड़ कर पगला लखनऊ गया था ,क्या हासिल कर लिया?

गरूरन (घमंडना)---मैंने बराबर कहा 1 और 1 ग्यारह (11 ) होता है यह भी न समझ आया। हाँ यह ज़रूर है कि उस आदमी ने जिसे मदद की उसने उसे धोखा दिया और जिससे संपर्क ही न था और  जिसके लिए कुछ न किया उसने वक्त पर उसका भला  किया और इसी वजह से हम सब मिल कर भी उसे परास्त न कर सके वह अकेला ही हम सबको परास्त कर गया।

आर एम ---मैंने उसे ट्रेंड किया और ऊपर उठाया इसलिए उसे मेरे गलत कार्यों मे भी मदद करनी चाहिए थी। वह सिद्धांतवादी बन कर अड़ गया। मैंने धमकाया कि "हमारी बिल्ली हमही से म्याऊँ?मैं हाथ पर बैठी मक्खी की तरह मसल कर फेंक दूंगा। " तपाक से कहता है  'मक्खी' तो बड़ा जीव है वह उससे भी छोटी 'चींटी' है और मुझे 'हाथी' और फिर  से कहता है कि बचा के सूंड को रखना कहीं उसमे चींटी घुस न जाये। जहां कोई मेरे सामने ज़ुबान नहीं खोल सकता था उसने मेरे अपने अज़ीज़ को मेरे खिलाफ खड़ा करके मुझे पदच्युत करा दिया। 9 वर्ष कमांडर रह कर 9 वर्ष सन्यास मे रहना पड़ा। कोई बात नहीं उसका काम सही था वह ईमानदार भी था फिर से कमांडर बनने पर मैंने उसे अपना सहायक बना लिया लेकिन वह मेरे चंगुल से निकल भागा। दरअसल मकान बेचने का आइडिया उसे मैंने ही दिया था मैं  सस्ते मे उससे लेना चाहता था। उसने मुझे भी चकमा दे दिया। वह जो कुछ भी था मेरे ही बदौलत था।

वी बी एस ---मैंने उसे दबाना चाहा वह दबा नहीं पता नहीं अकेले-अकेले कैसे इतने सबसे टकरा गया?मैंने सस्ते मे उससे मकान मांगा था उसने दो टूक मना कर दिया। फिर तो वह मुझसे अपनी तारीफ भी सुनने को राज़ी नहीं था उसके न रहने से एक हेंकड़ीबाज तो कम हुआ।

एस एस एस ---वह एक ईमानदार और सहयोगी आदमी था और ऐसा आदमी कभी किसी से दब नहीं सकता  ये सब लोग बेवकूफ थे जो आदमी की काबिलियत को न समझ कर उसे बेवकूफ मानते हुये उसकी प्रापर्टी हड़प करना चाहते थे। मेरे हर सार्वजनिक कार्यक्रम मे उसने मदद की और व्यक्तिगत बुलावे पर भी खुशी-खुशी आया। उसने केवल मुझ पर ही विश्वास किया मकान बेचने मे मैंने उसे मदद दी और उसने 'कैश' मेरे कस्टडी मे रखवाया। पूरी सर्विस मे 10 प्रतिशत कमीशन खाता रहा हूँ पर उस आदमी से मैंने 10 पैसे भी नहीं लिए। उसके शहर छोडने से मुझे 'सलाहकार'से वंचित होना पड़ा था अब उसके न रहने से मुझे क्या फर्क?

पी एस ,बालाघाट ---मैंने उसे उल्लू बनाना चाहा कि द्वादश भाव लग्न होता है तो उसने मुझसे ऐसा साफ्टवेयर बना कर देने को कह दिया। अब उसे कैसे समझाता कि उसे उल्लू बनाना चाहता था। पर वह था उल्लू ही 'अंधेरे' मे भी देख लेता था।

एन एस,बालाघाट ---  "निशाना बहुत सही है" यह व्यंग्य तब किया था जब वह सड़ा हुआ अमरूद तो खिड़की से पार न फेंक सका । परंतु सारी दुनिया को पार पाने का मार्ग बताता फिरता था। अब खुद पार पाया या कहीं भटक गया,क्या पता?

बड़का  ---इससे-उससे सबसे चकमा देकर भिड़ाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी से न भिड़ कर मुझसे ही भिड़ गया  नतीजा क्या हुआ खुद का खात्मा।

बड़कन  ---कई बार आना टलवाया इस बार भी एड़ी-चोटी का दम लगाया लेकिन इस बार उसने कोई दाल न गलने दी तो क्या हुआ मैं भी अपनी दौरानी की असली जिठानी हूँ उससे तगड़ा व्यंग्य जड़ दिया -"फिर आइये,बार-बार आइये। " जबकि अपने जोरू के गुलाम को निर्देश दे दिया था उसको भीतर तक कचोट देने को जो उसने बखूबी किया और आज उसका परिणाम भी सामने आ ही गया।

एस वी,कदम कुआं ---मैंने ब्लाग जगत मे उसके विरुद्ध तगड़ी लाम बंदी कर रखी है  खुद अपने पर शक न होने देने के लिए उसे 'चरण स्पर्श','प्रणाम','मुझ पर शताब्दियों तक आशीर्वाद बनाए रखिए' जैसे शब्दों के जरिये उलझाना चाहता था। लेकिन लगता है वह सब समझ रहा था और मुझसे किनारा कर लिया। अब तो सबको ही उससे छुटकारा मिल गया।

पी टी ---'मार्कस्वाद' मे 'धर्म' का घाल-मेल कर देता था। कोरा सिद्धांतवादी था,व्यावहारिक ज्ञान से बहुत दूर। अरे भाई जब 'धर्म' भी ठीक हो जाये और 'मार्कस्वाद' भी तब हमारा क्या होगा?यह वह नहीं सोचता था उसे तो सब कुछ ठीक-ठाक करने की पड़ी रहती थी। दुनिया के लिए एकदम अनफ़िट और धरती पर बोझ था वह।

ए पी एम ---कुछ कहने से छूट गया था वह यह कि उस कामरेड को मैंने इन्टरनेट माध्यमों से दबाना चाहा यह जानते हुये भी कि वह मेरे बारे मे सब कुछ जानता है। मैंने ऊपर से अविश्वास रखते हुये भी अपनी जन्मपत्री का विश्लेषण उसी से कराया था।  टी पी तो पूना मे प्रवास करते हुये अपने बच्चों की जन्मपत्रियाँ बनवा कर धोखा दे सकती है तो मैं तो विदेश मे प्रवास कर रहा हूँ धोखा देने मे पीछे क्यों रहता?लेकिन उसका ज्ञान क्या था ?वह यह क्यों नहीं समझा कि मैं धोखेबाज़ शख्स था या वह जान बूझ कर मुझे एक्सपोज कर रहा था?चलो अब छुटकारा मिल गया।

इस श्रद्धांजली समारोह की संयुक्त रूप से अध्यक्षता कर रहे-ब्लागस्पाट और फेसबुक ने अब कोई वक्ता शेष न रहने के कारण मुझे बोलने को पुकारा। मेरा नाम सुनते ही  और मुझ पर निगाह पड़ते ही ए पी एम ने जेब से बाल पेन टाईप कुछ  निकाला और बटन दबा कर उसे कान मे खोंस लिया जैसे डाकिये अपने कान मे पेन लगा कर चलते हैं और कोई गेरुआ कपड़ा हिलाता हुआ 'भूत'---'भूत'---'भूत' चिल्लाता हुआ आसमान मे उड़ गया विदेश प्रवास को । बाकी लोग उस कामरेड का चमत्कार हैरानी पूर्वक निहारते रह गए।


मैंने अपनी ओर से कुछ न कह कर यही कहा कि , पत्रकार स्व .शारदा पाठक ने स्वंय अपने लिए जो पंक्तियाँ लिखी थीं ,मैं भी अपने ऊपर लागू समझता हूँ :-


लोग कहते हम हैं काठ क़े उल्लू ,हम कहते हम हैं सोने क़े .
इस दुनिया में बड़े मजे हैं  उल्लू   होने   क़े ..


ऐसा इसलिए समझता हूँ जैसा कि सरदार पटेल क़े बारदौली वाले किसान आन्दोलन क़े दौरान बिजौली में क्रांतिकारी स्व .विजय सिंह 'पथिक 'अपने लिए कहते थे मैं उसे ही अपने लिए दोहराता रहता हूँ :-

यश ,वैभव ,सुख की चाह नहीं ,परवाह नहीं जीवन न रहे .
इच्छा है ,यह है ,जग में स्वेच्छाचार  औ दमन न रहे ..