Showing posts with label महुआ मोइत्रा. Show all posts
Showing posts with label महुआ मोइत्रा. Show all posts

Saturday, December 9, 2023

महुआ मोइत्रा के निष्कासन की निंदा








व्याकरणाचार्य किशोरीदास बाजपेई जिनको रामधारी सिंह दिनकर ने हिंदी भाषा और साहित्य के राम मनोहर लोहिया की उपाधि से विभूषित किया था का कहना था कि, धन की शक्ति लक्ष्मी,विद्या ज्ञान और विज्ञान की शक्ति सरस्वती एवं सैन्य शक्ति काली का समन्वय है दुर्दमनीया शक्ति जिसे लोक भाषा में दुर्गा कहते हैं।
दुर्गा को ज्योतिष ज्ञाता शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि देवता मानते हैं।शुक्र ग्रह ब्रह्माण्ड में सूर्य से भी अधिक तेजवान है ।सूर्य को राजा अर्थात शासक का प्रतीक माना जाता है।शुक्र नारी का प्रतीक है।
शुक्रवार के दिन शासक वर्ग ने एक नारी महुआ मोइत्रा को षड्यंत्र पूर्वक सांसद पद से अपमानपूर्वक निष्कासित किया है जो  इस बात को इंगित करता है कि आगामी लोकसभा चुनावों में वर्तमान शासक वर्ग को शुक्र ग्रह और उसके प्रतिनिधि देवता दुर्गा द्वारा निश्चय ही दंडित किया जाने वाला है।
यह घटना i n d i a गठबंधन को बहुमत दिलाने का कार्य करेगी।
सम्पूर्ण गठबंधन को संयुक्त रूप से महुआ मोइत्रा के निष्कासन की निंदा और विरोध करना चाहिए।


  ~विजय राजबली माथुर ©
 

Wednesday, October 18, 2023

बंगाल और महुआ मोइत्रा



क्योंकि अडानी के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में केस चलाने वालों में सांसद महुआ मोइत्रा भी थीं,इसलिए इनको जलील करने का षड्यंत्र रचा गया है।
राहुल गांधी को उनके चुनाव भाषण के लिए और संजय सिंह को आबकारी नीति मामले में घसीटा गया था जबकि महुआ  जी को अडानी की पोल खोलने के कारण ।
टी एम सी के साथी सांसद ही नहीं बंगाल की पूरी जनता महुआ जी के समर्थन में खड़ी होगी। बंगाल के आंदोलन को ब्रिटिश सरकार भी नहीं सम्हाल पाई थी और बंगाल के विभाजन को रद्द करना पड़ा था जबकि बंगाल के आंदोलन ने ही पाकिस्तान को विभाजित कर दिया था।
महुआ मोइत्रा के विरुद्ध करवाई सरकार को बहुत मंहगी पड़ने वाली है।

दीदी  ओ दीदी  के नारे लगाने की  वजह से बंगाल की जनता ने उस पार्टी को बुरी तरह से हरा कर टी एम सी को पुनः सत्तारूढ़ किया था। अब  टी एम सी सांसद  महुआ मोइत्रा पर नवरात्र में चरित्र हनन द्वारा हमला किया गया है । बंगाल जहां दुर्गा पूजा,लक्ष्मी पूजा और काली पूजा के त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाए जाते हैं वहाँ की जनता निश्चय ही अपने जन - प्रिय सांसद के साथ खड़ी होगी । 

जितना ज्यादा महुआ मोइत्रा का उत्पीड़न होगा उतनी ही स्थिति मोदी और उनकी सरकार की कमजोर होती जाएगी। ग्रह - नक्षत्रों की स्थिति मोदी और उनकी पार्टी के प्रतिकूल चल रही है ,ऐसी  स्थिति में महिला होने के कारण ' शुक्र ' ग्रह महुआ मोइत्रा को प्रबल लाभ पहुंचाएगा और आने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार और पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। 

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------







  ~विजय राजबली माथुर ©