Showing posts with label महेंद्र रावत. Show all posts
Showing posts with label महेंद्र रावत. Show all posts

Tuesday, January 31, 2012

उत्तर प्रदेश मे भाकपा के प्रति जन-उत्साह

कल  एक वरिष्ठ पत्रकार को साक्षात्कार देते हुये उत्तर-प्रदेश भाकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड अरविंद राज स्वरूप ने बताया कि,इस बार के चुनावों मे हमारी पार्टी के प्रति जनता का अनुकूल रुझान मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश सचिव कामरेड डॉ गिरीश और वरिष्ठ नेता कामरेड अशोक मिश्रा और केंद्रीय नेता गण कामरेड अतुल अंनजान एवं कामरेड अमरजीत कौर पूर्वाञ्चल के दौरे पर हैं। जहां-जहां उनकी जन-सभाएं हुई हैं जनता का भाकपा के प्रति सकारात्मक रुझान देखने को मिला है। यों तो सभी भाकपा प्रत्याशी काफी मजबूती से गंभीरता पूर्वक चुनाव मैदान मे हैं किन्तु फिर भी पूर्व विधायक गण -कामरेड इम्तियाज़ और कामरेड राजेन्द्र यादव की की स्थिति  प्रथम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों मे काफी सुदृढ़ चल रही है। उन्होने खुद के बारे मे बताया कि कल ही कानपुर  के किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के संबंध मे प्रेस कान्फरेंस करके लौटे हैं। सभी स्थानीय समाचार पत्रों-दैनिक जागरण,जन संदेश टाईम्स आदि ने पार्टी को पर्याप्त महत्व दिया है और स्थानीय चैनलों ने टी वी पर प्रमुखता से भाकपा के समाचारों को दिखाया है। वहाँ प्रत्याशी के बारे मे उन्होने बताया कि युवा प्रत्याशी से जब पत्रकारों ने पूछा कि उनकी टक्कर किस दल से है तो हमारे प्रत्याशी ने जवाब दिया कि सभी विरोधी प्रत्याशियों की टक्कर उनसे ही है। पत्रकारों पर उनके आत्म विश्वास का सकारात्मक प्रभाव पड़ा और सभी ने उन्हें महत्व दिया। 

लखनऊ मे भाकपा की स्थिति 

आज लखनऊ की मलीहाबाद (सु ) सीट के भाकपा उम्मीदवार कामरेड महेंद्र रावत ने बाकायदा अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। जिला मंत्री कामरेड मो .ख़ालिक़ के नेतृत्व मे पार्टी साथियों के साथ युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी करेड महेंद्र रावत पार्टी कार्यालय ,क़ैसर बाग से एक जत्थे के रूप मे कलेक्टरी स्थित निर्वाचन कार्यालय मे दोपहर पहुंचे और समस्त औपचारिकताए पूरी करने के बाद नामांकन भर दिया। बेनीगंज विधानसभा क्षेत्र से 2002 मे पार्टी प्रत्याशी रही कामरेड सुमन रावत की मौजूदगी विशेष उल्लेखनीय है।  कामरेड मो .अक्रम और कामरेड परमानंद दिवेदी के साथ कामरेड विजय माथुर भी प्रत्याशी के साथ थे।

इससे पूर्व कल दिनांक 29 जनवरी 2012 को मलीहाबाद,और क्षेत्र के कई गावों मे पार्टी की एक टीम ने दिन भर दौरा करके मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया। कामरेड महेंद्र रावत ने जन-समस्याओं को सुना और उनके समाधान करने हेतु निजी प्रयास करने का आश्वासन दिया। कई ग्राम प्रधानों ने भी पार्टी प्रत्याशी का ठोस समर्थन करने का आश्वासन दिया। कामरेड महेंद्र रावत ने मलीहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद कार्य सूची जारी करके निदान करने का वादा किया है। घोषणा सूची संलग्न है।

इस टीम मे पार्टी प्रत्याशी के साथ कामरेड अक्रम,कामरेड विजय माथुर ,गुड्डू,अशोक,रामनाथ,श्रीमती सर्वेश और श्रीमती मीता रावत भी थे। जनता के रुझान से लगता है कि भ्रष्टाचार से ऊबी हुई जनता इस बार भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को विजयी बनाने के पक्ष मे है। 



Wednesday, January 18, 2012

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे भाकपा गंभीर

प्रथम आम चुनावों के बाद भारतीय संसद मे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मुख्य विपक्षी दल थी। किन्तु उत्तरी भारत मे किसान-मजदूर आंदोलनों के कमजोर पड़ने से पार्टी भी कमजोर पड़ गई। आम लोगों की रहनुमा पार्टी के कमजोर पड़ने का परिणाम यह रहा  कि मंहगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया और आम जनता का जीना दूभर हो गया। 2012 के विधान सभा चुनावों मे भाकपा ने चार अन्य दलों से मिल कर एक मोर्चा बना लिया है और बड़ी गंभीरता से चुनावों मे उतर रही है। भाकपा द्वारा जारी बयान से यह बात बिलकुल स्पष्ट हो जाती है- 
    लखनऊ 18 जनवरी 2012। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विधान सभा चुनाव हेतु अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में भाकपा ने 9 प्रत्याशी घोषित किये हैं। इस तरह भाकपा ने अब तक कुल 53 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार दिये हैं।
    सूची जारी करते हुये राज्य सचिव डा. गिरीश ने बताया कि संवेदनशील, संघर्षशील एवं सशक्त वामपंथी विकल्प के निर्माण में अगुवा भूमिका निभा रही भाकपा किसान-मजदूरों और आम आदमी के ज्वलंत सवालों पर चुनाव अभियान चला रही है। भाकपा ने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की जमीनों के जबरिया अधिग्रहण और गरीबों के लिये चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं में लूट खसोट को उजागर कर पूंजीवादी पार्टियों, जातिवादी और साम्प्रदायिक शक्तियों को बेनकाब करने का बीड़ा उठाया है। भाकपा को इस अभियान में आम जनता का व्यापक सहयोग और समर्थन मिल रहा है।
    आज जारी सूची निम्न प्रकार है -

1 -    बाराबंकी              योगेन्द्र सिंह
2 -    निजामाबाद         राम सूरत यादव
3 -    बरहज                 काशी नाथ कुशवाहा
4 -    बांदा                   सौंखी लाल
5 -    संडीला                गंगा राम एडवोकेट
6 -    मलिहाबाद          महेन्द्र रावत
7 -    कोल                  राजेन्द्र कुमार माहेश्वरी
8 -    बेहट                  धर्म सिंह
9 -    शाहजहांपुर        मोहम्मद सलीम

आर्थिक सहयोग की अपील-


भकपा गरीब किसानों -मजदूरों की पार्टी है जो आम जनता के हितों के लिए बराबर संघर्स करती रही है और कभी भी उद्योगपतियों एवं कारपोरेट घरानों के आगे हाथ नहीं फैलाती है। पार्टी के सदस्य ,सहयोगी और समर्थक ही पार्टी को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं अतः पार्टी आम जनता से भी आर्थिक सहयोग की अपील करती है।धनराशि भेजने के लिए पार्टी के साथी एवं सहयोगी उसे सीधे यूनियन बैंक आफ इंडिया, क्लार्कस अवध शाखा लखनऊ के खाता संख्या 353302010017252 में जमा कर सकते हैं अथवा आरटीजीएस अथवा एनईएफटी के जरिये इस खाते में जमा करने के लिए अपने बैंक में आवेदन कर सकते हैं। आरटीजीएस/एनईएफटी के लिए खाता संख्या यही रहेगा, खाते के नाम की जगह ”कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, यू. पी. स्टेट कौंसिल“ तथा पता 22 - कैसरबाग, लखनऊ लिखे तथा बैंक के आईएफएससी कोड UBIN0535338 का जिक्र करें।
हस्ताक्षर------ 
(डा. गिरीश)
राज्य सचिव

लखनऊ मे भाकपा प्रत्याशी -

लखनऊ जिले की मलीहाबाद (सु) सीट से भकपा प्रत्याशी कामरेड महेंद्र रावत एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इससे पूर्व के कई चुनावों मे वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे महोना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार पार्टी के आदेश पर वह मलीहाबाद क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ रहे हैं। इस क्षेत्र से पहले भी पार्टी प्रत्याशी की जीत हो चुकी है। पूरी लखनऊ जिला पार्टी अपनी इस पुरानी सीट को वापिस जीतने हेतु कामरेड महेंद्र रावत के लिए तहे दिल से जुट गई है। नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनाव अभियान बाकायदा चलाया जाएगा किन्तु क्षेत्रीय जनता की ओर से पार्टी प्रत्याशी को व्यापक समर्थन अभी से मिलना शुरू हो गया है। लखनऊ जिले ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के लिए इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत का व्यापक प्रभाव पड़ेगा। हम कामरेड महेंद्र रावत और सभी पार्टी प्रत्याशियों की जीत की मंगलकामना करते हैं।