Tuesday, March 14, 2017

सपा सरकार को उनके भीतरघातियों ने ही हरवाया है ------ विजय राजबली माथुर

*इन चुनावों में उत्तर प्रदेश में सत्तरूढ़ दल की हार के लिए दल के भीतर और बाहर मुख्यमंत्री तथा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को ही उत्तरदाई ठहराया जा रहा है किन्तु यह सच्चाई से मुंह मोड़ना ही है। वस्तुतः पार्टी में स्थापित रहे लोगों के प्रति व्यक्तिगत रूप से निष्ठावान रहे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के प्रचार का कार्य न करके उनके साथ  लाल टोपी पहन कर बतौर खुफिया चलते रहे और सारी सूचनाएँ विरोधियों को देते रहे।..... सपा अल्पसंख्यक सभा की एक नेत्री के पत्रकार पुत्र खुल कर भाजपा प्रत्याशी के लिए कार्य करते रहे , अल्पसंख्यक सभा के ही स्थानीय पार्षद विरोधी लोग मंत्री जी के साथ चलते हुये भी भाजपा के लिए अंदरूनी तौर पर कार्य करते रहे। .....पूरे प्रदेश में यही स्थिति रही है। अखिलेश जी को बदनाम करके पुनः स्थापित लोगों को पार्टी पर काबिज करने के लिए सरकार को उनके भीतरघातियों ने ही हरवाया है। 
( हमारे इस निष्कर्ष की पुष्टि स्वम्य  अखिलेश जी के इस कथन से भी हो जाती है। ) : 

*यह तो तय है कि, अखिलेश जी ने जो लेपटाप छात्रों को पढ़ने के लिए दिये थे वे गरीब छात्रों ने बेच दिये थे जिनको भाजपा के लोगों ने खरीद लिया था और उनके जरिये सोशल मीडिया पर सपा व अखिलेश जी के ही विरुद्ध धुआ धार प्रचार किया गया था। उनकी सरकार ने जिन कारपोरेट कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाया था उन युवाओं का प्रयोग कारपोरेट कंपनियों ने भाजपा के प्रचार मे जम कर किया था।








Kanwal Bharti

"यह फितूर अभी तक नहीं निकला है कि 2007 के चुनाव में इसी सोशल इंजिनियरिंग ने उन्हें बहुमत दिलाया था. जबकि वास्तविकता यह थी कि उस समय कांग्रेस और भाजपा के हाशिए पर चले जाने के कारण सवर्ण वर्ग को सत्ता में आने के लिए किसी क्षेत्रीय दल के सहारे की जरूरत थी, और यह सहारा उसे बसपा में दिखाई दिया था. यह शुद्ध राजनीतिक अवसरवादिता थी, सोशल इंजिनियरिंग नहीं थी. अब जब भाजपा हाशिए से बाहर आ गयी है और 2014 में शानदार तरीके से उसकी केन्द्र में वापसी हो गयी है, तो सवर्ण वर्ग को किसी अन्य सहारे की जरूरत नहीं रह गयी, बल्कि कांग्रेस का सवर्ण वोट भी भाजपा में शामिल हो गया. लेकिन मायावती हैं कि अभी तक तथाकथित सोशल इंजिनियरिंग की ही गफलत में जी रही हैं, जबकि सच्चाई यह भी है कि मरणासन्न भाजपा को संजीवनी देने का काम भी मायावती ने ही किया था. उसी 2007 की सोशल इंजिनियरिंग की बसपा सरकार में भाजपा ने अपनी संभावनाओं का आधार मजबूत किया था."
https://www.facebook.com/kanwal.bharti/posts/10202653799143390


"लेकिन यह भी बिलकुल सच है कि, कांशीराम - मुलायम समझौते के बाद सत्तारूढ़ 'सपा - बसपा गठबंधन' की सरकार को मायावती जी ने भाजपा के सहयोग से तोड़ कर और भाजपा के ही समर्थन से खुद मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया था। दो बार और भाजपा के ही समर्थन से सरकार बनाई थी तथा गुजरात चुनावों में मोदी के लिए अटल जी के साथ चुनाव प्रचार भी किया था। भाजपा की नीति व नीयत साफ थी कि, मायावती जी के जरिये मुलायम सिंह जी व सपा को खत्म कर दिया जाये और बाद में मायावती जी व बसपा को यह सब जानते हुये भी मायावती जी भाजपा की सहयोगी रहीं थीं। यदि वह 'सपा - बसपा गठबंधन' मायावती जी ने भाजपा के फायदे के लिए न तोड़ा होता तो आज 2017 में भाजपा द्वारा न तो सपा को और न ही बसपा को हानी पहुंचाने का अवसर मिलता वह केंद्र की सत्ता तक पहुँच ही न पाती। "
http://vijaimathur.blogspot.in/2017/03/blog-post_12.html

"हालांकि अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी ने भी EVM मशीनों से छेड़ - छाड़ की संभावना व्यक्त की है। 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान बनारस में ऐसी ही कारवाई का ज़िक्र खूब हुआ था किन्तु केंद्र में भाजपा की सरकार बन जाने से हुआ कुछ भी नहीं। अब भी इन संभावनाओं और आरोपों पर कुछ भी नहीं होने जा रहा है।
वस्तुतः ऐसी छेड़ - छाड़ हुई अथवा नहीं प्रामाणिक रूप से सिद्ध किया जाना मुश्किल ही है। परंतु यह तो तय है कि, अखिलेश जी ने जो लेपटाप छात्रों को पढ़ने के लिए दिये थे वे गरीब छात्रों ने बेच दिये थे जिनको भाजपा के लोगों ने खरीद लिया था और उनके जरिये सोशल मीडिया पर सपा व अखिलेश जी के ही विरुद्ध धुआ धार प्रचार किया गया था। उनकी सरकार ने जिन कारपोरेट कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाया था उन युवाओं का प्रयोग कारपोरेट कंपनियों ने भाजपा के प्रचार मे जम कर किया था। "
http://vijaimathur.blogspot.in/2017/03/blog-post_11.html


https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=1381183768611920&id=100001609306781

इन चुनावों में उत्तर प्रदेश में सत्तरूढ़ दल की हार के लिए दल के भीतर और बाहर मुख्यमंत्री तथा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को ही उत्तरदाई ठहराया जा रहा है किन्तु यह सच्चाई से मुंह मोड़ना ही है। वस्तुतः पार्टी में स्थापित रहे लोगों के प्रति व्यक्तिगत रूप से निष्ठावान रहे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के प्रचार का कार्य न करके उनके साथ  लाल टोपी पहन कर बतौर खुफिया चलते रहे और सारी सूचनाएँ विरोधियों को देते रहे। एक मंत्री महोदय को उनके ई - मेल पर इसकी सूचना तभी दी थी जिस पर शायद ध्यान देने की उनको फुर्सत नहीं थी। सपा अल्पसंख्यक सभा की एक नेत्री के पत्रकार पुत्र खुल कर भाजपा प्रत्याशी के लिए कार्य करते रहे , अल्पसंख्यक सभा के ही स्थानीय पार्षद विरोधी लोग मंत्री जी के साथ चलते हुये भी भाजपा के लिए अंदरूनी तौर पर कार्य करते रहे।पूरे प्रदेश में यही स्थिति रही है। अखिलेश जी को बदनाम करके पुनः स्थापित लोगों को पार्टी पर काबिज करने के लिए सरकार को उनके भीतरघातियों ने ही हरवाया है। 

Sunday, March 12, 2017

यह युवा ही इस देश का दुर्भाग्य साबित हो रहा है -----~आनंद जैन / अश्वनी श्रीवास्तव


Ashwani Srivastava

यदि मैं कहूं कि मैं यूपी में मोदी की जीत से दुखी हूं तो यह अंडरस्टेटमेंट होगा. उत्तर प्रदेश में भाजपा की इस जीत के लिये तमाम कारण गिनाए जा रहे हैं, भक्तों के लिये यह मोदी का करिश्मा, तो बाकि ईवीएम के बहाने खंभा नोच रहे हैं.
मेरे लिये यह लोकतंत्र के लिये आने वाले खतरे की आहट है. यह हिंदुत्व के नाम पर एक ऐसा ध्रुवीकरण है जिसमें सत्ता, मीडिया, नौकरशाही और ज्युडीशियरी सब शामिल हैं. देश के हित-अहित को ताक पर रख कर केवल हिंदुत्व के नाम पर वोट देने का यह फिनोमेना अगले दो सालों में हमारे इस लोकतंत्र को डिक्टेटरशिप में बदल देगा. हिंदुत्व के नाम पर यह वृहद् ध्रुवीकरण हिंदी बेल्ट में ही सबसे अधिक परिलक्षित हो रहा है.
मेरे लिये सबसे आश्चर्य की बात है, पढ़े लिखे नौकरीपेशा हिंदू युवा की अंधभक्ति. वो किसी भी कीमत पर मोदी का सपोर्ट करने को तैयार है. देश के टुकड़े होने की कीमत पर भी. अंग्रेजी का मारा और दुनियाभर के इंफीरियोरिटी कॉंप्लेक्स से घिरा यह युवा ही इस देश का दुर्भाग्य साबित हो रहा है.
२०१९ का आम चुनाव काऊ बेल्ट वर्सेस रेस्ट ऑफ इंडिया होने वाला है. दुर्भाग्य से यदि मोदीजी २०१९ में जीत जाते हैं, तो देश बहुत तेजी से विघटन की ओर बढ़ेगा, और यही हमारी चिंता का प्रमुख कारण होना चाहिये.
इस बीच अगले दो वर्षों में बेरोजगारी हमारी सबसे बड़ी समस्या बन कर खड़ी होगी. तीन वर्षों में हमने २ करोड़ रोज़गार खोये हैं, अगले दो वर्षों में यह समस्या और विकराल रूप धारण करेगी. ५ करोड़ नौकरियां जाने के बाद जो नई अनएंप्लॉयबल वर्कफोर्स बाजार में आयेगी, उसके गुस्से को भाजपा आरक्षण और मुस्लिमों के प्रति रिडायरेक्ट करेगी. फलस्वरूप २०१९ में हमारा युवा एक ऐसी भीड़ में तब्दील हो जायेगा, जिसे लिबरल विचार से लेकर सिक्युलरिज्म तक सब कुछ अपने खिलाफ खड़ा नजर आयेगा.
भारतीय समाज और लोकतंत्र ७० वर्षों में अपनी सबसे कड़ी परीक्षा के गुजर रहा है और इसमें एक तरफ - लिबरल, सिक्युलर, ग्लोबलाईज्ड विचार हैं और दूसरी तरफ विघटनकारी ताकतें जिनके साथ पत्रकार और पूंजी भी खड़ी है.
अब च्वाईस आपकी है कि आप किस तरफ खड़े हैं, देश की तरफ या टुकड़े करने वालों की तरफ. अपने आपको राष्ट्रवादी मत कहियेगा, यह शब्द अपने मायने खो चुका है.

~आनंद जैन जी की वाल से~
https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=704636639709034&id=100004881137091


 ~विजय राजबली माथुर ©

Thursday, March 9, 2017

विज्ञान पर आधारित प्राच्य भारतीय ज्ञान ------ विजय राजबली माथुर

  
हिंदुस्तान, लखनऊ, 09 मार्च 2017 , पृष्ठ --- 14
 हिंदुस्तान,लखनऊ, 04-03-2017, पृष्ठ -8 


हमारे देश में कुछ वैज्ञानिक, साईंसदान, एथीस्ट और यूरोप का गुणगान करने वाले वामपंथी लोग यह मानते हैं कि, 'वेद ' गड़रियों के गीत हैं और भारत विज्ञान से अछूता देश था । के एम एम हाईस्कूल, सिलीगुड़ी में हमारे साईन्स अध्यापक  श्री जुगल किशोर मिश्रा ( निवासी घुंडी गली, कानपुर ) तो 1965 में बड़े दावे के साथ कहा करते थे कि, भारत में साईन्स यूरोप से आई है यहाँ तो केवल पहाड़े ईजाद हुये थे। अब प्रोफेसर डी एस चौहान साहब ने विज्ञान कान्फरेंस में यह स्वीकार किया है कि, '' सबसे पहले भारत में हुई विज्ञान की उत्पत्ति " । 
हिंदुस्तान, लखनऊ, 09 मार्च 2017 , पृष्ठ --- 14 पर प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि, " पहाड़ों पर अगले तीन दिन बारिश - बर्फबारी " लेकिन नीमच के 'चंड - मार्तंड ' पंचांग ने जो बहुत पहले ही प्रकाशित हो चुका था के पृष्ठ 54 और 55 पर 11 फरवरी से 12 मार्च 2017 और आगे  के विषय में स्पष्ट लिख दिया था :
* षडाश्टकी गुरु भौम की, सम  सप्तक गुरु -शुक्र।  
   ऋतु विषम से आपदा, मेघ गाज नव चक्र ॥  
* युति योग भृगु भौम का, राशि मीन प्रसंग। 
   बैंक कोश मुद्रा विषय, शासन नव्य  तरंग॥ 
*  चक्रवात वायु प्रबल, सांसारिक गतिचार। 
   ऋतु विषय से आपदा,  जन धन क्षति प्रहार॥ 
*  पूनम फागुन मास की, मेघ गाज गति लक्ष। 
    भावी तेजी मानिए, गल्ला धान के पक्ष ॥ 
*  फागुन में बादल बनें, किन्तु न बरसे नीर। 
    तो फिर वर्षा काल में, वर्षा बने प्रवीर॥ 
अर्थात 20 जनवरी से 28 फरवरी तक शुक्र और मंगल के  'मीन ' राशि में एक रहने एवं  27 जनवरी से गुरु 'मीन ' राशि में प्रविष्ट हो कर 'कन्या ' के गुरु के साथ 180 डिग्री का कोण बनाने वाले इन योगों  के परिणाम स्वरूप बैंकों के नए चार्ज वसूली के फरमान सामने आए ।पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। 07 मार्च को पटना में और 09 मार्च को दिल्ली में  भी बारिश हुई एवं होली से पूर्व लखनऊ में भी बारिश की उम्मीद 'मौसम विभाग ' जता ही चुका है। 
इसके अतिरिक्त आगामी पूर्णिमा 12 मार्च,2017 को यदि बादल गरजते हैं तो निश्चित है कि, गल्ला ( गेंहू, धान ) मंहगा होगा। यदि फागुन माह में सिर्फ बादल बन कर रह जाते और बरसते नहीं तब तो आगामी वर्षा काल मे प्रचुर वर्षा होने की संभावना रहती। परंतु अब पहाड़ों के साथ - साथ ही गंगा - यमुना के दोआबे में भी बारिश हो गई है अतः वर्षा ऋतु में पर्याप्त वर्षा होने की संभावना समाप्त हो गई है। यदि भारतीय ज्योतिष विज्ञान के आंकलन ( पुजारियों / पोंगा पंडितों की कल्पना नहीं ) को ध्यान रख कर आर्थिक व जन कलयांणकारी योजनाएँ बनाई जाएँ तब इन संकटों पर निजात पाई जा सकती है। अन्यथा त्राहि - त्राहि व जन असंतोष व आंदोलनों का सामना करना ही पड़ेगा। 
**************************************************
10 मार्च 2017 : 
9/10 तारीख की रात्रि में हल्की ही सही बारिश लखनऊ में भी हो ही गई तथा 10 की प्रातः आंधी के बाद 'ठंड' का एहसास भी होने ही लगा। मौसम विभाग को भी कहना ही पड़ा जिसे पंचांग में काफी पहले ही स्पष्ट कहा गया था। 







~विजय राजबली माथुर ©

Friday, March 3, 2017

पूँजी और मुनाफे के संकेन्द्रण से जीवन में गहन संकट पैदा होगा ------ Mukesh Tyagi

Mukesh Tyagi

"समाज में स्वतन्त्र चिंतन-विचार को भी नियंत्रित करने का अभियान चल रहा है क्योंकि पूँजी और मुनाफे के इस संकेन्द्रण से अधिकाँश लोगों के जीवन में जो गहन संकट पैदा होगा उसके ख़िलाफ़ होने वाले हर प्रतिरोध को पहले ही दबा देने की कोशिश की जा रही है। फासीवादी हमले को इसी सन्दर्भ में देखा जाना चाहिए। फासीवादी गुंडा दलों के पीछे असल में उद्योग, मीडिया, तकनीक, शिक्षा जगत, आदि को नियंत्रित करने वाले ये वित्तीय पूंजीपति ही हैं।"
बैंक में हम जो बचत (savings) या चालू (current) खाता खोलते हैं उसे माँग (demand) खाता भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बैंक हमारा रुपया लेकर वादा करता है कि माँगते ही वह हमें वह रकम अदा करेगा। इन खातों में यही contract होता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि बैंक हमें रकम अपनी शर्तों पर देगा, नहीं तो दंड वसूल करेगा। क़ानूनी तौर इसे वादाखिलाफी माना जाना चाहिए, पर आज की स्थिति यही है कि हम बैंकों की इस खुली डकैती के सामने मजबूर हैं। क्यों?
इसके लिए हमें पूँजीवादी अर्थव्यवस्था की 2 मुख्य अवस्थाओं को समझना चाहिए। पहली अवस्था में औद्योगिक पूँजी थी अर्थात उद्योग के मालिक अपनी पूँजी लगाकर उद्योग चलाते थे, श्रमिकों की श्रम शक्ति खरीदते थे, उसका अधिशेष (surplus value) हथिया कर मुनाफा बनाते थे। लेकिन इनकी स्थिति बाजार और समाज पर आधिपत्य करने की नहीं थी और इन्हें माँग/सप्लाई के बाज़ार नियमों पर प्रतिस्पर्धा करनी होती थी। उस समय बैंकों की भूमिका मुख्यतः भुगतान व्यवस्था को संचालित करना था। 
फिर उत्पादक शक्तियों के विकास के साथ उद्योगों को अधिक पूँजी की जरुरत हुई। भुगतान व्यवस्था में अपनी स्थिति के चलते बैंक इसमें मध्यस्थ बन गए। उन्होंने पुराने अभिजात वर्ग, व्यापारिक तबके और उभरते मध्य वर्ग के अनुत्पादक धन को इकठ्ठा कर उद्योगों को कर्ज देना शुरू किया, बाद में शेयरों के जरिये पूँजी भी बैंकों के माध्यम से जुटाई जाने लगी। बैंक या उनके विभिन्न रूपी वित्तीय संस्थान (म्यूच्यूअल फण्ड, बीमा कम्पनी, हेज / वेंचर / पेंशन फण्ड, आदि) ही आज उद्योगों के लिए पूँजी के मुख्य स्रोत हैं। ब्याज़ और लाभांश के रूप में यह पूँजी श्रम के अधिशेष में अपना हिस्सा वसूलती है। इस पूँजी को वित्तीय पूँजी कहा जाता है। 
लेकिन जहाँ पहले बहुत से पूँजीपति बाज़ार में मुकाबला करते थे वहाँ अब इस वित्तीय पूँजी के चंद बड़े खिलाडी संस्थान ही उद्योग/व्यापार के हर क्षेत्र को ही नहीं शिक्षा, मीडिया, फिल्म, कला-साहित्य से लेकर राजनीति तक पर अपनी विशाल पूँजी की ताक़त से नियंत्रण कर चुके हैं और बहुत सारे तथाकथित शोध संस्थान, थिंक टैंक और एनजीओ इनके पैसे से चलते हैं। नीति-कानून बनने से लेकर सामाजिक आंदोलनों तक को इनमें वेतनभोगी या फंड प्राप्त 'बुद्धिजीवी' प्रभावित करते हैं। 
यह वित्तीय पूँजी ही आज मुनाफे की अपनी अंतहीन भूख से अर्थव्यवस्था ही नहीं जीवन के उस प्रत्येक पहलू को नियंत्रित करना चाहती है जो अभी उससे बचा हुआ है जैसे छोटे उद्योगों-कारोबारों, खेती-बाड़ी, रेहड़ी-पटरी वालों, कुशल-अर्धकुशल श्रमिकों की सेवाओं की अनौपचारिक अर्थव्यवस्था। इसी के लिए जीएसटी, डिजिटल, कैशलेस, आधार, आदि के नियंत्रण का पूरा जाल इतने हमलावर ढंग से बिछाया जा रहा है जिससे हर क्षेत्र से श्रम द्वारा पैदा अधिशेष का मुख्य हिस्सा यह वित्तीय पूँजी हथिया सके। 

इसी क्रम में समाज में स्वतन्त्र चिंतन-विचार को भी नियंत्रित करने का अभियान चल रहा है क्योंकि पूँजी और मुनाफे के इस संकेन्द्रण से अधिकाँश लोगों के जीवन में जो गहन संकट पैदा होगा उसके ख़िलाफ़ होने वाले हर प्रतिरोध को पहले ही दबा देने की कोशिश की जा रही है। फासीवादी हमले को इसी सन्दर्भ में देखा जाना चाहिए। फासीवादी गुंडा दलों के पीछे असल में उद्योग, मीडिया, तकनीक, शिक्षा जगत, आदि को नियंत्रित करने वाले ये वित्तीय पूंजीपति ही हैं।

https://www.facebook.com/MukeshK.Tyagi/posts/1690371410989333

  ~विजय राजबली माथुर ©
******************************************************
Facebook comments : 
03-03-2017 
03-03-2017 

Friday, February 24, 2017

सीजेरियन विरोधी मुहिम को सफल बनाना प्रकृति व मानवीयता की रक्षा हेतु आवश्यक ------ विजय राजबली माथुर




कायस्थसभा, आगरा से सम्बद्ध डॉ (रिटायर्ड मेजर) पी के अस्थाना साहब ने एक बार ज़िक्र किया था कि, आजकल डाक्टर्स अपने निजी आर्थिक हित के लिए बहुत जल्दी 'सीजेरियन' का सुझाव देते हैं लेकिन इससे प्रसूता के स्वस्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है और नवजात शिशु पर भी। इसके अतिरिक्त यह प्रकृति की व्यवस्था के विपरीत भी है। उनके अनुसार केवल गर्भवती अथवा गर्भस्थ शिशु की जीवन रक्षा के लिए ही 'सीजेरियन' किया जाना चाहिए। अपने संपर्क में आने वाली महिलाओं को प्राकृतिक प्रसव हेतु मनोवैज्ञानिक तौर पर डॉ अस्थाना तैयार कर देते थे जो सीजेरियन के प्रकोप से बच जाती थीं। 
प्रस्तुत समाचार में क्षेत्रवार सीजेरियन आप्रेशंस के आंकड़े दिये गए हैं। श्रीमती सुबरना घोष ने एक अच्छी मुहिम चला कर महिलाओं को शोषण से बचाने का गंभीर प्रयास किया है। जनहित में इस मुहिम को सहयोग व समर्थन देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। 
http://email.change.org/mpss/c/-AA/3CE/t.251/JYqpePEDQz2dU4_SDZHZ3A/h2/KLcqj6mm2DNwtPZFTP391rOhYbchmfcueLOFKHbh7afC3ks06WwMB-2BCSl5dXx3b2PHsNOUvLkgAA9iUXeK1iyE9HJLldtlTXWANC-2BD-2BCq9V1HV9XPt1tZD6ZsRYKfnDejQeS795Zzr8Cix9AbI8FGs8xvFnbbQdz09tvDM3ouYdl-2B0Kno-2FkjgQyOvnLyGi56TB16gEGGkIO63omal7DosQnKrEr7iMiTFWCvtmk0JNKHjrqzRDSVmZRiTA51k7T-2FaA29nmX3-2FkMHIAKBEtt66hzWIuHYycwfPfXdWQjwT0NigMDhdO51TtYeb4BeceQef79b-2BopkNqQLlpZ0nUBR-2BQ-3D-3D








 ~विजय राजबली माथुर ©