Showing posts with label इंसान. Show all posts
Showing posts with label इंसान. Show all posts

Friday, September 28, 2018

सभ्यता की शुरुआत और अंत का मिलन ------ अनिता गौतम





 Kashish News Sep 27, 2018 हमर बिहार
सभ्यता की शुरुआत और अंत का मिलनः अनिता गौतम
पटनाः कहते हैं सभ्यता की शुरुआत में लोग नंगे रहते थे, इंसान और जानवरों की जिंदगी में कोई फर्क नहीं था। समय के साथ सब कुछ सभ्य और सुव्यवस्थित होता गया। यौन उत्पीडन से बचाव और परिवार की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए विवाह जैसी संस्था बनायी गयी। स्त्री पुरुष को पति पत्नी के रूप में स्थापित करने और एक दूसरे के प्रति समर्पण के लिए कुछ सामाजिक दायरे बने। विवाहेत्तर संबंधों को रोकने के लिए और परिवार को टूटने से बचाने के लिए कानून और समाज की मदद लेने व्यवथा की गयी।

आज देश में एक बार फिर से नंगई की वकालत हो रही है। क्षुधा की तृप्ति से ज्यादा अहमियत यौन तृप्ति को दी जा रही है। आपसी सहमति से बनने वाला कोई भी विवाहेतर यौन-संबंध अब कानूनन अपराध नहीं रहा। यह स्त्री और पुरुष या यूँ कहें कि पति और पत्नी दोनों के लिए जायज हो गया है। सिंगल स्त्री पुरुष तो पहले से ही अपने मन की करने के लिए आजाद हैं। प्रगतिशील दिखने और बनने की चाहत में दुर्भाग्य पूर्ण है कि यौन तृप्ति के लिए तो हमारे देश में नित नये नये फैसले हो रहें हैं लेकिन इनके दूरगामी दुष्प्रभावों पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

रोटी कपड़ा और मकान की शर्तों पर अपने संविधान के साथ हम आजाद हुए थे लेकिन दुर्भाग्यवश आज भी हम उन्हीं तकलीफों से जूझ रहे हैं। आज भी देश में एक बड़ी आबादी सर पर छत के लिए तरस रही है। मूलभूत संरचनाओं के अभाव में सुन्दर भौगोलिक खाकों के वावजूद हम अपेक्षित तरक्की नहीं कर पाये हैं। ऐसे में चंद लोगों को संतुष्ट करने के लिए, लिए गये फैसले का सीधा असर उस अवाम को झेलना पड़ेगा, जहां पति पत्नी के बीच 'वो'के लिए कोई जगह नहीं है। विवाहेत्तर संबंध के लिए जितनी सहजता से फैसला आया है उतना ही कठिन होगा इसे धरातल पर लाना।

न्यायलय ने इसे लागू करने में जो जल्दबाजी की उस से बेहतर एक सर्वे ही करा लिया होता ताकि इसके अच्छे बुरे प्रभाव तो सामने आ जाते। कानूनी जामा पहना दिये जाने के बाद पति पत्नी विवाहेत्तर संबंध तो बना भी लें पर उन परिवारों का क्या, उन बच्चों का क्या जो विवाह के बीच की अहम कड़ी होते हैं। हमारी सामाजिक व्यवस्था में विवाह न सिर्फ स्त्री पुरुष का बल्कि दो परिवार का भी मिलन होता है।

इतना ही नहीं, इस फैसले की आड़ में वेश्यावृति को बढ़ावा मिल सकता है, स्त्री के शारीरिक शोषण का पक्ष मजबूत हो सकता है। स्त्रियां अपने ही परिवार के बीच असुरक्षित हो जाएंगी। बहुत सारे मजाक के रिश्ते अब गलत उम्मीद लगा कर बैठ जाएंगे। पति पत्नी का रिश्ता भी शक की निगाहों से देखा जाने लगेगा। इतना ही नहीं सामाजिक अराजकता के साथ साथ शारीरिक बीमारियों को भी आमंत्रण देगा यह कानून।पश्चिमी देशों की नकल में सोच को प्रगति शील बनाने, स्त्रियों की दशा सुधारने बाल मजदूरी खत्म करने एवं शिक्षा को बेहतर बनाने जैसे कदम उठाये जाने की जरूरत पर बल दिया जाना चाहिए था।

‎स्त्री और पुरुष दोनों की सुरक्षा और सम्मान पति पत्नी के खूबसूरत रिश्ते में है। इसे तोड़ने और अति आधुनिक बनाने की नयी परिभाषा गढ़ने में कहीं ऐसी सड़ांध न फैल जाये जिसके दुर्गन्ध में न सिर्फ परिवार बल्कि मानवता ही दम तोड़ दे।


‎इतिहास गवाह है, विवाहेत्तर संबंध पहले भी बनते आये हैं और छुप छुपाकर आज भी बन रहे हैं पर उनका समाज पर बहुत ज्यादा असर कभी नही पड़ा है क्योंकि इसे छूत की तरह फैलने से रोकने के लिए कई व्यवस्था पहले थी। लेकिन अब जब इसे कानूनी मान्यता मिल गयी है तो ऐसा लगता है मानों जिस सामाजिक बुराई को सरकारी आदेशों से नहीं रोका जा सके उसे जायज कर दिया जाये। फिर तो समय के साथ बहुत कुछ जायज हो जाये इस से इंकार नहीं किया जा सकता है। बहरहाल शारीरिक भूख मिटाने के लिए नये नये उपाय वाले फैसले से अच्छा होता पेट की भूख को मिटाने के लिए सख्त फैसले होते। जन मानस की प्राथमिकताएं तय होती और देश को वैचारिक मजबूती देने एवं उसके अनुरूप तरक्की की परिभाषा गढ़ी जाती।
साभार : 
https://kashishnews.com/news/104/%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%86%E0%A4%A4-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%A4-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A4%83-%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%A4%E0%A4%AE

~विजय राजबली माथुर ©

Thursday, September 20, 2012

फर्जीवाड़ा क्यों ?



 फर्जीवाड़ा क्यों समझने के लिए यह विवरण देखें-



मेरे इस लिंक पर प्रस्तुत लेख- http://vidrohiswar.blogspot.in/2012/09/blog-post_14.html
पर 'एंटी वाइरस' नाम से किसी अज्ञात ने टिप्पणी दी जबकि टिप्पणी बाक्स के साथ स्पष्ट घोषणा है की,-


"ढोंग-पाखंड को बढ़ावा देने वाली और अवैज्ञानिक तथा बेनामी टिप्पणियों के प्राप्त होने के कारण इस ब्लॉग पर मोडरेशन सक्षम कर दिया गया है.असुविधा के लिए खेद है."
जब दिये गए प्रोफाईल को देखा और जो जानकारी मिली वहीं मैंने क्या सूचित किया और उसका क्या जवाब दिया गया(और वही फिर उस ब्लाग पर भी टिप्पणी मे लिखा गया) नीचे प्रस्तुत है-



2 comments:

  1. जनाब एंटी वाइरस साहब आप बिना इंसानी नाम के कमेन्ट लिख कर आए हैं अतः वह बेनामी हुआ और हम उसे नहीं छाप सकेंगे। आपको इंसानी नाम और हुलिये से लिखना होगा तभी छपेगा।
  2. विजय ! इंसानी नाम रखने से ही कोई इन्सान हो जाता है क्या ?
    बात तो बात है . इंसान कहे या कोई अन्य.
    आध्यात्मिक पुरुष कहने वाले को देखने के बजाय यह देखते हैं कि क्या कहा जा रहा है ?
    अपने कमेन्ट के दर्पण में देखो कि तुम अभी नाम व रूप में ही उलझे पड़े हो.
    तुम्हारे अन्दर से जो बाहर आता है, वह बताता है कि अपनी यात्रा में तुम कहाँ तक पहुंचे .

    आगे जाना हो तो यह न कहो कि मैं उचित तथ्य को सामने न आने दूंगा.


Join this site
Members (3)

About Me

My Photo
Anti Virus

स्पष्ट रूप से इस प्रकार बनाया गया प्रोफाईल और फर्जी नाम से दी गई टिप्पणियाँ 'बेनामी' के अंतर्गत आती हैं और यह ज़िद्द की जाये कि,ऐसी टिप्पणियों को छापा जाए तो उसके क्या निहितार्थ निकलते हैं बताने की आवश्यकता नहीं है।


27 अप्रैल 2012 से IBN 7 के एक पत्रकार अपने ब्लाग द्वारा और अपने 'ठग' एवं उसके 'जासूस' ब्लागर्स द्वारा मेरे विरुद्ध अभियान चलाये हुये हैं। उनका उद्देश्य पोंगा-पंडितवाद का संरक्षण करना,कारपोरेट घरानों के खेल को निर्बाध ढंग से सम्पन्न कराना है और चूंकि मैं 'ढोंग-पाखंड-आडंबर' का विरोध और आलोचना करता  हूँ इसलिए उन्होने मुझे निशाना बना रखा है यह टिप्पणीदाता भी उसी खेल का उनका ही कोई मोहरा प्रतीत होता है। उक्त पत्रकार मुझे अपने परिचितों द्वारा फोन पर सपरिवार उड़ाने की धमकी  भी दे चुके हैं। अतः यदि हमारे यहाँ किसी के साथ कोई 'हादसा' होता है तो IBN 7 के वही पत्रकार और उनके लगगे-बझझे ही उत्तरदाई होंगे।

इस पोस्ट पर अपने विचार (टिप्पणी) देने के लिये कृपया यहाँ क्लिक करे।

Sunday, October 3, 2010

मानवता की सेवा --- पूनम माथुर

लेखिका-श्रीमती पूनम माथुर
इंसान भगवान को ढूँढता है.परन्तु असल में भगवान कहाँ छुपा हुआ है,किसी को पता नहीं है.परन्तु भगवान तो प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर समाया हुआ है.प्रसिद्ध साहित्यकार राजा राधिका रमण की कहानी -''दरिद्र नारायण'' में राजा भगवान की खोज करता है.ताज उसके सिर पर बोझ या भार हो चला है.मंदिर,जंगलों,कहाँ-कहाँ नहीं उसने भगवान को ढूँढा पर भगवान उसे प्राप्त नहीं होते हैं.महर्षि के आश्रम में जब वह जाता है,भगवान की खोज करता है तो उसे महर्षि के आसन पर एक काला कलूटा कंकाल वही भिखारी बैठा दिखाई देता है जिसे उसके सिपाहियों ने पीटा था यह कह कर कि राजा की सवारी निकल रही है और तुमने अपशकुन कर दिया.

जब राजा ने उसे वहां बैठा हुआ देखा तो राजा के दिमाग में यह बात आई कि सच्ची प्रार्थना ,सच्ची पूजा,सच्ची सेवा तो मानवता की करनी चाहिए.सेवा दीन-हीन व्यक्तियों की करनी चाहिए.तभी नर में नारायण के दर्शन होंगे.अगर अपने अन्दर मानव की सेवा  करने की भावना है तो आप परमात्मा के सच्चे सेवक हैं.वही परमात्मा की सेवा है.प्राणिमात्र से प्यार करो,घृणा के भाव को ख़त्म करो ,ईर्ष्या द्वेष को मिटा दो.  

इस शरीर रूपी मंदिर में परमात्मा स्वंय आ जायेगा.कबीर जी कहते हैं स्वयं को पहचानो,अपनी जांच स्वयं करो तब और जब आप स्वयं ऐसा करने में सफल हो जायेंगे तो स्वतः ही आप अपने उद्धारक बन जायेंगे.अगर संसार का प्रत्येक प्राणी इन विचारों से ओत प्रोत हो जाए तो फिर संसार स्वर्ग की तरह हो जायेगा.संसार सुधरने लगेगा और सुन्दर लगेगा.विकार ख़त्म होने लगेंगे.

वैसे सुखद  संसार के लिए धन नहीं,अच्छा व्यक्ति चाहिए.अगर मानव विकास चाहता है तो अपने अन्दर मानवता को जगाए.अगर हम सफल जीवन की कामना करते हैं तो प्रेम और सौहार्द्र ,भाईचारे की भावना को अपने अन्दर लाना होगा.एक बार फिर अपने में सच्ची श्रद्धा की भावना लानी होगी.आत्म विश्वास को पुनः जगाना होगा.तभी हम सारी समस्याओं का सामना कर उन्हें सुलझा पाएँगे.आज हमें इसी श्रद्धा की भावना की आवश्यकता है.मनुष्य में तो इसी श्रद्धा की भावना का अंतर है कि कोई अपने से बड़ा और कोई अपने से छोटा समझता है.

हमारे पूर्वजों ने अपने आत्मविश्वासी प्रेरणा शक्ति के आधार पर हमारी सभ्यता को इतनी ऊंची सीढ़ियों पर चढ़ाया था परन्तु अब इसका पतन हो गया है,अवनति हो गयी है.अवनति तभी से शुरू हुई जब से हमने श्रद्धा और आत्मविश्वास को खोना शुरू कर दिया.हम अपने अंदर आत्मविश्वास को जगाएं और फिर मानवता को उसी जगह से ले चलें जहाँ हमारे पूर्वजों ने ला कर खड़ा किया था.किसी ने कहा है कि मानव की पूजा कौन करे? मानवता पूजी जाती है.हम सबसे पहले तो मानव बनने की कोशिश करें.अगर हम सच्चे अर्थों में मानव बन गए तो हमने मानवता की सेवा कर ली.संसार के प्राणिमात्र से प्यार करना प्रभु के विराट रूप का दर्शन करना है.जैसे जितने पदार्थ हैं सब उसी परमेश्वर के प्रतिरूप हैं.सभी शरीर उसी के हैं पशुओं व पक्षियों की भी सेवा करनी चाहिए.

जैसे सूर्य अच्छे बुरे सभी व्यक्तियों को या प्राणिमात्र को सामान रूपसे प्रकाश प्रदान करता है.गंगा का जल दुष्ट और संत सभी के लिए सामान रूप से है,समस्त प्राणिमात्र के लिए है.वृक्ष रखवाले और पेड़ काटने वाले सभी को सामान रूप से फल प्रदान करता है,उसी तरह से आप अपनी सम-दृष्टि का विकास करें.नाम और रूप भले ही अलग-अलग हैं पर उसमे जो तत्व हैं वह समान और एक ही हैं.ये सारे नाम और रूप ,संसार और वस्तु उसी पर अवलंबित हैं उसी का प्रतिबिम्ब है.

हम सभी को परमात्मा ने एक समान आधार पर जोड़ा है,इसी एकता की स्थापना पर विश्वमात्र निर्भर है.सब से प्रेम एक रूप हो कर करो.सब के सुख-दुःख साथ-साथ बांटो.चारों ओर प्रसन्नता की किरणें फूट पड़ेंगी,तभी मानवता की सच्ची सेवा होगी. राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त जी के अनुसार-

अनर्थ है कि बन्धु ही न बन्धु की व्यथा हरे
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे
यही पशु प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे

(विशेष- यह लेख २००४ ई.में आगरा की एक त्रैमासिक पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है.आज भी इस लेख की उपयोगिता बढ़ गयी है जब पूजा -स्थल को ले कर एक बार फिर इंसान -इंसान के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश कुछ लोग कर रहे हैं.अतः इसे यहाँ पुनः प्रकाशित किया जा रहा है.)

Typist -यशवंत