Showing posts with label एथीस्टवादी संप्रदाय. Show all posts
Showing posts with label एथीस्टवादी संप्रदाय. Show all posts

Tuesday, November 11, 2014

जनता और जन कवियों के बिना ही 'भव्य जन -क्रांति ' का आह्वान ! ---विजय राजबली माथुर

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )



 https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10205284960188406&set=gm.395749403907611&type=1&theater


#Avadhnama कार्यक्रम के संचालक शहर के सम्मानित संस्कृतिकर्मी आदियोग ने शाद की नज्म से इस कार्यक्रम की शुरुआत की.


वहीं श्री वर्मा ने ‘कविता: 16 मई के बाद’ नामक आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद जो फासीवादी निज़ाम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश में आया है और उसके बाद इस देश में जैसी राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियां बनी हैं, उसमें एक अहम सांस्कृतिक हस्तक्षेप की ज़रूरत आन पड़ी है. ऐसे में ज़रूरी है कि कविता को राजनीतिक औज़ार बनाकर एक प्रतिपक्ष का निर्माण किया जाए.

कविताओं की शुरुआत करते हुए शहर के प्रतिष्ठित संपादक और कवि सुभाष राय ने अपनी एक लंबी कविता सुनाई. इसके बाद कवि अजय सिंह ने अपनी बहुचर्चित कविता ”राष्ट्रपति भवन में सुअर” का पाठ किया.

कवि चंद्रेश्वर ने अफ़वाहों के फैलने पर एक ज़रूरी कविता सुनाई. मंच पर मौजूद ब्रजेश नीरज, हरिओम, ईश मिश्र, किरन सिंह, नरेश सक्सेना, नवीन कुमार, प्रज्ञा पाण्डेय, पाणिनी आनंद, रंजीत वर्मा, राहुल देव, राजीव प्रकाश गर्ग ’साहिर’, संध्या सिंह, सैफ बाबर, शिवमंगल सिद्धान्तकर, तश्ना आलमी, उषा राय, अभिषेक श्रीवास्तव ने अपनी सशक्त कविताओं के माध्यम से अपना-अपना प्रतिरोध दर्ज करवाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना ने की . 

*************************************************************
10-11-2014   :-

 
ये कलाकार साबित करता है कि बुद्धिजीवी होने का तमगा के लिए आपको अन्य सभी जगह शिक्षा की जरूरत हो सकती है मगर बिहार और पूर्वांचल का बच्चा बच्चा बुद्धिजीवी पैदा होता है, अशिक्षित मजदूर या फिर ट्रेन में मांगने वाला भिखाड़ी भी बौधिक रूप से कैसे समृद्ध होता है.

हमारा बिहारी लाल फतुहा का अनिल कुमार ट्रेन में गीत गा कर मांग कर जीवन यापन करता है और व्यंग्य की पराकाष्ठ का ये गीत खुद गढ़ता है, आँख से अँधा मगर आखं वाले के बौधिक ज्ञान पर भारी है इसका ज्ञान जो बिना पढ़े लिखे दुनिया समाज और राजनीति पर व्यंगात्मक गीत की ये लड़ी पिरो सकता है, आप इसे मांगने वाला कह सकते हैं मैं इसे अपने भिखाड़ी ठाकुर और बैद्यनाथ मिश्र यात्री जैसे लाल की कड़ी में एक मोती मानता हूँ,

पूरा गीत सुनिए शायद आप भी सहमत हों कि हमारे बिहार और पूर्वांचल में बौधिक खान के बीच कैसे कैसे और कहाँ कहाँ हीरा मिलता है !!!
जन कवि का वीडियो---

बड़े ज़ोर-शोर से प्रचारित किया गया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में "कविता को राजनीतिक औज़ार बनाकर एक प्रतिपक्ष का निर्माण  " करने  हेतु  कार्यक्रम होगा और हुआ भी। लेकिन भाकपा के साधारण सदस्यों तो क्या ज़िला काउंसिल सदस्यों तक को इस कार्यक्रम की पार्टी की ओर से कोई सूचना नहीं प्रसारित की गई थी। पूंजीवादी जर्मनी के रेडियो-'डायचेवेले' के पेंशनर  तथा वर्तमान साम्राज्यवाद के सरगना 'ओबामा' की तुलना नौ लाख वर्ष पूर्व साम्राज्यवाद के पुरोधा 'रावण' को परास्त करने वाले जन-नायक 'राम' के साथ करने वाले 'ईश मिश्रा' जैसे लोग भी काव्य पाठ करने वालों में शामिल थे। अपवाद स्वरूप एक-दो को छोड़ कर सभी काव्य पाठी  समृद्ध वर्ग से थे। 

कार्यक्रम सार्वजनिक स्थान पर नहीं था लेकिन जन-क्रांति का आह्वान किया जा रहा था । छोटे-छोटे बच्चों के दफ्ती की तलवारों पर सफ़ेद चमकीला कागज चिपका कर युद्ध का अभिनय करने जैसे ऐसे कार्यक्रम जनता को लामबंद कभी भी नहीं कर सकते हैं  बस केवल आभिजात्य वर्ग का क्षणिक मनोरंजन ही कर सकते हैं।  वामपंथ और साम्यवाद की जनता में एक विकृत छवी कौन बना रहा है? देखिये तो ज़रा :

फासीवादी सत्ता को मजबूती देने का पोंगा-पंडितवादी तरीका है यह न कि वामपंथी-साम्यवाद ---
"देश में बढ़ते पूंजीवाद, आर्थिक असमानता, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, फासीवाद, आतंकवाद, बेरोजगारी और महंगाई का नया वामपंथी इलाज - किस ऑफ़ लव ! अपने लोगों का मिज़ाज और सांस्कृतिक जड़ें समझे बगैर चीन और रूस का मॉडल लागू करने का सपना पालने वाले छद्म वामपंथ का अंततः यही हश्र होना था। देश में कभी भी कायदे का राजनीतिक-सामाजिक-आर्थिक प्रतिरोध खड़ा न कर सकने वाले इन हवा हवाई वामपंथी बुद्धीजीवियों ने पहले कविता और दूसरी कला विधाओं को लोहा, इस्पात और हथियार बनाने की जिद में कविता और कलाओं को मार डाला। अब ये प्रेम जैसी नितांत वैयक्तिक, निजी और कोमल भावना को सरेबाज़ार नीलाम करने की कोशिश में लगे हैं। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर मलमूत्र त्याग और प्रेम जैसी आंतरिक अनुभूति का सार्वजनिक प्रदर्शन बिल्कुल एक जैसा कृत्य लगता है। माना कि प्रेम के प्रति फासीवादी संघी और खाप विचारधारा के विरोध की सख्त ज़रुरत है, मगर यह विरोध अपनी सांस्कृतिक जड़ों को काटकर नहीं किया जा सकता। अगर इन वामपंथी युवाओं को चुंबन का घृणास्पद सार्वजनिक तमाशा जायज़ लगता है तो ये लोग अपनी बीवियों, बहनों, बेटियों को लेकर सड़को पर क्यों नहीं उतरते ? आखिर उन्हें भी तो 'मुक्ति' के मार्ग पर चल निकलने की छूट मिलनी चाहिए ! ज़ाहिर है, ये लोग विरोध के नाम पर सड़कों पर मौज-मजे की तलाश में निकले हुए यौन-विकृत लोग है।
वामपंथियों ने देश में अपनी कब्र तो कबकी खोद ली थी, अब इनका दफ़न होना भर बाकी है !"


यह सब और कुछ नहीं केवल और केवल 'एथीस्टवादी संप्रदाय'का फासीवाद को पुख्ता करने का खेल है। 

जब तक भारतीय संदर्भों व प्रतीकों द्वारा जनता को साम्यवाद के बारे में नहीं समझाया जाएगा वह अपने शोषकों के जाल में फँसती रहेगी। ईश मिश्रा व डायचेवेले के पेंशनर तथा प्रदीप तिवारी सरीखे लोग जनता को साम्यवाद से सदैव दूर ही रखेंगे तो फिर जनता के सहयोग के बगैर जन-क्रान्ति कैसे होगी। सशस्त्र क्रान्ति के समर्थक युवा साम्यवादी बेवजह फासीवादियों के सफाये का शिकार होते रहेंगे। 

 

जंन - तान्त्रिक पद्धति से तभी  संसद व सत्ता पर साम्यवादी विचार धारा बहुमत हासिल कर सकती है जबकि साम्यवाद  व वामपंथ को 'एथीस्टवादी संप्रदाय'के चंगुल से मुक्त कराकर जनोन्मुखी बना लिया जाये। 

  ~विजय राजबली माथुर ©
 इस पोस्ट को यहाँ भी पढ़ा जा सकता है।

Thursday, August 21, 2014

'एथीस्टवादी संप्रदाय ' उत्तरदायी है सांप्रदायिकता के प्रसार के लिए ---विजय राजबली माथुर

एथीस्टवादी संप्रदाय और विभिन्न पाखंडी संप्रदाय परस्पर अन्योनाश्रित हैं :

http://krantiswar.blogspot.in/2014/08/blog-post.html

http://krantiswar.blogspot.in/2014/08/blog-post_9.html



तो यह है 'मार्क्स वाद ' का असली रूप 'एथीस्टवादियों ' की नज़र में जो 'बड़ी मछली ,छोटी मछली 'के खेल में लगे हुये हैं क्या ऐसे ही साम्यवाद या मार्क्स वाद लागू हो पाएगा?-----:


इस रिश्वतखोर इंजीनियर को कोतवाली से छुड़ाने वालों की टीम में वामपंथी ट्रेड यूनियन नेता भी शामिल हैं। आगरा  में एक ट्रेड यूनियन नेता के मुख से सुना था कि भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन चुका है। एक प्रदेश स्तर के बैंक कर्मचारी नेता अपने पद के आधार पर विभिन्न बैंकों के मेनेजर्स से धन उगाही करते हैं तथा साथी कर्मियों को डरा कर चुप करा देते हैं। क्या इन गतिविधियों से साम्यवाद और वामपंथ मजबूत होगा व देश में अपनी जड़ें जमा सकेगा? एक सी पी एम नेता की पत्रकार पुत्री खुलेआम लिखती हैं कि ट्रेड यूनियन नेता खुद तो मौज-मस्ती करते हैं और उनकी पत्नियाँ कालेज या दफ्तर में रोजगार करके परिवारों का पोषण करती हैं तब क्या इसे महिलाओं के उत्पीड़न की श्रेणी में न रखा जाये? ऐसे मार्क्सवाद के स्वयंभू ठेकेदारों ने मार्क्स को जड़ मूर्ती में परिवर्तित कर दिया है और लकीर के फकीर बन कर बावले की भांति सिर्फ हो-हल्ला मचाते रहते हैं। यह कैसा साम्यवाद/मार्कसवाद है? जनता पर इसका कैसे प्रभाव पड़ेगा?'एथीस्ट' और 'वामपंथी' कहलाने वाले लोगों के श्रीमुख से निकले वचनों का अवलोकन करें:

इस पर मैंने यह प्रतिक्रिया दी थी :
लेकिन इन एथीस्टवादियों को महान उपन्यासकार अमृत लाल नागर जी के 'मानस का हंस' में वर्णित इस तथ्य पर भी गौर करना चाहिए कि तुलसी दास जी को मांग कर खाने व मस्जिद में शरण लेकर जान बचाने के लिए बनारस के पोंगा पंडितों ने मजबूर किया था। अफलातून अफ़लू साहब ने अपने ब्लाग में विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया है:




"जन्म गत ब्राह्मण चाहे खुद को कितना भी एथीस्ट घोषित करें होते हैं घोर जातिवादी वे नहीं चाहते कि सच्चाई कभी भी जनता के समक्ष स्पष्ट हो क्योंकि उस सूरत में व्यापार जगत के भले के लिए पोंगा पंथियों द्वारा की गई भ्रामक व्याख्याओं की पोल खुल जाएगी और परोपजीवी जाति की आजीविका संकट में पड़ जाएगी।
तुलसी दास जी द्वारा लिखित रामचरित मानस की क्रांतिकारिता,राजनीतिक सूझ-बूझ और कूटनीति के सफल प्रयोग पर पर्दा ढके रहने हेतु मानस में ऐसे लोगों के पूर्वजों ने प्रक्षेपक घुसा कर तुलसी दास जी को बदनाम करने का षड्यंत्र किया है तथा राम को अवतारी घोषित करके उनके कृत्यों को अलौकिक कह कर जनता को बहका रखा है। ढ़ोल,गंवार .... वाले प्रक्षेपक द्वारा बहुसंख्यक तथा कथित दलितों को तुलसी और मानस से दूर रखा जाता है क्योंकि यदि वे समझ गए कि 'काग भुशुंडी' से 'गरुण' को उपदेश दिलाने वाले तुलसी दास उनके शत्रु नहीं मित्र थे। पार्वती अर्थात एक महिला की जिज्ञासा पर शिव ने 'काग भुशुंडी-गरुण संवाद' सुनाया जो तुलसी द्वारा मानस के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसी वजह से काशी के ब्राह्मण तुलसी दास की जान के पीछे पड़ गए थे उनकी पांडु-लिपियाँ जला देते थे तभी उनको 'मस्जिद' में शरण लेकर जान बचानी पड़ी थी और अयोध्या आकर ग्रंथ की रचना करनी पड़ी थी । इसके द्वारा तत्कालीन मुगल-सत्ता को उखाड़ फेंकने का जनता से आह्वान किया गया था । साम्राज्यवादी रावण का संहार राम व सीता की सम्मिलित कूटनीति का परिणाम था। ऐसी सच्चाई जनता समझ जाये तो ब्राह्मणों व व्यापारियों का शोषण समाप्त करने को एकजुट जो हो जाएगी। अतः विभिन्न राजनीतिक दलों में घुस कर ब्राह्मणवादी जनता में फूट डालने के उपक्रम करते रहते हैं। क्या जनता को जागरूक करना पागलपन होता है?"

क्योंकि उससे पूर्व यह पोस्ट आई थी जिसे एथीस्टों के दबाव में थोड़ी देर बाद ही डिलीट कर दिया गया था। :

"प्रगतिशील और वामपंथी सोच के पत्रकार

प्रगतिशील और वामपंथी सोच के पत्रकार विजय राज बली माथुर का रामचरित मानस पर नजरिया -----------Vijai RajBali Mathur रामचरितमानस तुलसीदास की दिमागी उपज नहीं है और न ही यह एक-दो दिन मे लिखकर तैयार किया गया है । इस ग्रंथ की रचना आरम्भ करने के पूर्व गोस्वामी जी ने देश,जाति और धर्म का भली-भांति अध्ययन कर सर्वसाधारण की मनोवृति को समझने की चेष्टा की और मानसरोवर से रामेश्वरम तक इस देश का पर्यटन किया ।
तुलसीदास ने अपने विचारों का लक्ष्य केंद्र राम मे स्थापित किया । रामचरित के माध्यम से उन्होने भाई-भाई और राजा-प्रजा का आदर्श स्थापित किया । उनके समय मे देश की राजनीतिक स्थिति सोचनीय थी । राजवंशों मे सत्ता-स्थापन के लिए संघर्ष हो रहे थे । पद-लोलुपता के वशीभूत होकर सलीम ने अकबर के विरुद्ध विद्रोह किया तो उसे भी शाहज़ादा खुर्रम के विद्रोह का सामना करना पड़ा और जिसका प्रायश्चित उसने भी कैदी की भांति मृत्यु का आलिंगन करके किया । राजयोत्तराधिकारी 'दारा शिकोह'को शाहज़ादा 'मूहीजुद्दीन 'उर्फ 'आलमगीर'के रंगे हाथों परास्त होना पड़ा । इन घटनाओं से देश और समाज मे मुरदनी छा गई ।

ऐसे समय मे 'रामचरितमानस' मे राम को वनों मे भेजकर और भरत को राज्यविरक्त (कार्यवाहक राज्याध्यक्ष)सन्यासी बना कर तुलसीदास ने देश मे नव-चेतना का संचार किया,उनका उद्देश्य सर्वसाधारण
मे राजनीतिक -चेतना का प्रसार करना था । 'राम'और 'भरत 'के आर्ष चरित्रों से उन्होने जनता को 'बलात्कार की नींव पर स्थापित राज्यसत्ता'से दूर रहने का स्पष्ट संकेत किया । भरत यदि चाहते तो राम-वनवास के अवसर का लाभ उठा कर स्वंय को सम्राट घोषित कर सकते थे राम भी 'मेजॉरिटी हेज अथॉरिटी'एवं 'कक्की-शक्की मुर्दाबाद'के नारों से अयोध्या नगरी को कम्पायमानकर सकते थे । पर उन्होने ऐसा क्यों नहीं किया?उन्हें तो अपने राष्ट्र,अपने समाज और अपने धर्म की मर्यादा का ध्यान था अपने यश का नहीं,इसीलिए तो आज भी हम उनका गुणगान करते हैं । ऐसा अनुपमेय दृष्टांत स्थापित करने मे तुलसीदास की दूरदर्शिता व योग्यता की उपेक्षा नहीं की जा सकती । क्या तुलसीदास ने राम-वनवास की कथा अपनी चमत्कारिता व बहुज्ञता के प्रदर्शन के लिए नहीं लिखी?उत्तर नकारात्मक है । इस घटना के पीछे ऐतिहासिक दृष्टिकोण छिपा हुआ है । (राष्ट्र-शत्रु 'रावण-वध की पूर्व-निर्धारित योजना' को सफलीभूत करना)।
इतिहासकार सत्य का अन्वेषक होता है । उसकी पैनी निगाहें भूतकाल के अंतराल मे प्रविष्ट होकर तथ्य के मोतियों को सामने रखती हैं । वह ईमानदारी के साथ मानव के ह्रास-विकास की कहानी कहता है । संघर्षों का इतिवृत्त वर्णन करता है । फिर तुलसीदास के प्रति ऐसे विचार जो कुत्सित एवं घृणित हैं (जैसे कुछ लोग गोस्वामी तुलसीदास को समाज का पथ-भ्रष्टक सिद्ध करने पर तुले हैं ) लाना संसार को धोखा देना है ।"
  • Rakesh Kumar and 2 others like this.
    *****                                              *****                      *****

  • धर्म=सत्य,अहिंसा (मनसा-वाचा-कर्मणा ),अस्तेय,अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य।



    अध्यात्म =अध्यन+ आत्मा = अपनी आत्मा का अध्यन। 

    देवता= जो देता है और लेता नहीं है ,जैसे-नदी,वृक्ष,पर्वत,आकाश,अन्तरिक्ष,अग्नि,जल,वायु आदि न कि जड़ मूर्तियाँ/चित्र आदि। 

    भगवान = भ (भूमि-पृथ्वी)+ग (गगन-आकाश )+व (वायु-हवा )+I (अनल-अग्नि )+न (नीर-जल )। 

    खुदा = चूंकि ये तत्व खुद ही बने हैं इनको किसी भी प्राणी ने नहीं बनाया है इसलिए ये ही 'खुदा' हैं। 

    GOD = G (जेनरेट )+O(आपरेट )+D(डेसट्राय )। उत्पत्ति,पालन व संहार करने के कारण ही इनको GOD भी कहते हैं। 
    देखिये कैसे?:
    वायु +अन्तरिक्ष =  वात 

    अग्नि  =पित्त

     भूमि + जल = कफ 

    इन तीनों का समन्वय ही शरीर को धारण करता है 

    वात +पित्त + कफ =भगवान=खुदा=GOD 

    शरीर को धारण करने व समाज को धारण करने हेतु
    धर्म=सत्य,अहिंसा (मनसा-वाचा-कर्मणा ),अस्तेय,अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य परमावश्यक है। 

    क्या महर्षि कार्ल मार्क्स अथवा शहीद भगत सिंह जी ने कहीं कहा है कि साम्यवाद के अनुयाइयों को झूठ बोलना चाहिये,हिंसा ही करनी चाहिए,चोरी करना चाहिए,अपनी ज़रूरत से ज़्यादा चीज़ें जमा करना चाहिए और अनियंत्रित सेक्स करना चाहिए। यदि इन विद्वानों से ऐसा नहीं कहा है तो इनका नाम बदनाम करने के लिए 'एथीस्ट वादी' ही जिम्मेदार हैं। और इसी कारण रूस से भी साम्यवाद उखड़ा है। 

    एथीस्ट वादी भी ढोंगियों-पाखंडियों-आडमबरकारियों की ही तरह 'अधर्म' को धर्म कहते हैं व सत्य को स्वीकारना नहीं चाहते हैं क्योंकि वे भी उल्टे उस्तरे से जनता को मूढ़ रहे हैं। इसी कारण खुद को उग्र क्रांतिकारी कहने वाले एथीस्टों ने चुनाव बहिष्कार करके अथवा 'संसदीय साम्यवाद' के समर्थक दलों का विरोध करके केंद्र में सांप्रदायिकता के रुझान वाली सरकार गठित करवा दी है जिसका खामियाजा पूरे देश की जनता को भुगतना होगा। 

    ढ़ोंगी-पाखंडी-आडंबरधारी और एथीस्ट दोनों का ही हित तानाशाही में है दोनों की ही आस्था लोकतन्त्र में नहीं है और दोनों ही परस्पर अन्योनाश्रित हैं । एक के बिना दूसरे का अस्तित्व ही संभव नहीं है। दोनों ही 'सत्य ' उद्घाटित नहीं होने देना चाहते हैं क्योंकि अज्ञान ही उनका संबल है जागरूक जनता को वे दोनों ही उल्टे उस्तरे से मूढ़ नहीं सकेंगे। 


     
 इस पोस्ट को यहाँ भी पढ़ा जा सकता है।