Showing posts with label लॉकडाउन. Show all posts
Showing posts with label लॉकडाउन. Show all posts

Wednesday, June 3, 2020

वर्तमान श्रमिक समस्या का हेतु क्रांतिकारी बदलाव को रोकने के लिए #विदेशी #पूंजी द्वारा खड़े #संगठन , #संस्थाएं , #ngo हैं ------ प्रदीप शर्मा

  





Pradeep Sharma
03-06-2020 

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर #अमेरिका में चल रहे आन्दोलन और उसके संदर्भ में भारत में #मज़दूरों और मेहनतकश आवाम द्वारा इतना क्रूर हमला होने पर कोई छटपटाहट न होने की #पोस्ट खूब दिख रही है ।
यह पोस्ट जायज़ सवाल उठाती हैं लेकिन इसकी विवेचना के लिए देश की हालात और कसौटियों को भी समझना होगा । भारत में #कमज़ोर तबके के अंदर #शोषण और #उत्पीड़न के ख़िलाफ़ लड़ने का जज़्बा जो कभी हुआ करता था, जो उन्मांद भावनाओं के रूप में उभरता भी था , उसको योजनाबद्ध तरीके से बिल्कुल #ठंडा कर दिया गया है । शासक वर्ग के साथ साथ इसमे तमाम दूसरी राजनीतिक ताकतों की भी भूमिका है जिन्होंने इनके अंदर की आंच को सामाजिक न्याय के नारे के साथ मंदा हो जाने दिया । बड़ी पूंजी और कॉर्पोरेट ने बड़े योजनाबद्ध तरीके से क्रांतिकारी बदलाव को रोकने के लिए #विदेशी #पूंजी से संचालित होने वाले तमाम #संगठन , #संस्थाएं , #ngo विकसित किये जिन्होंने पूरे वंचित तबकों की लड़ाई को बुनियादी मुद्दों पर बदलाव की लड़ाई के स्थान पर #राहत दिलाने की लड़ाई में बदल दिया , लोगों को भी लड़ने की जगह सहने और थोड़ा सी #राहत पाने की आदत हो गयी । #सामाजिक #न्याय की बात करने वालों की नई पौध ने भी उनके अंदर लड़ने और बदलने की जिजीविषा को ही खत्म कर दिया वो भी #बहनजी और #भैया को सत्ता में लानें को ही अपने उत्पीड़न और शोषण के विकल्प के रूप में देखने लगे ।
पीड़ित और वंचित तबको की भीड़ अगर किसी वैचारिक रूप से बदलाव की ताक़त के साथ लामबद्ध नही है तो वो प्रायः #lumpin ही होती है जो #क्रांतिकारी बदलाव की लड़ाई से बहुत दूर होती है और जिसका इस्तेमाल प्रायः #दंगे और #बलवे में किया जाता है । #मार्क्स ने कहा था कि #class in itself तथा class for itself में बहुत अंतर होता है । इस अंतर को विकसित करने के #वर्गीय_संघर्ष को तीव्र करते रहने की ज़रूरत है जिससे वंचित तबकों में वर्ग चेतना विकसित हो सके ।
ऐसा नही हो पाया उसमे बहुत से कारण हैं पर उतने विस्तार से इस पोस्ट में नही ।
कोरोना काल में स्वंतंत्र भारत का सबसे बड़ा हमला मज़दूरों पर हुआ , #लॉकडाउन ने उनको पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दिया। किस तरह अपने ही देश में बेगाने हो गए , अपने ही घर जाने के लिए हजारों हज़ार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा , कितने भूख से मरे , कितने ट्रक से कुचल कर तो कितने रेल से कटकर ।
इन मज़दूरों की बर्दाश्त करने की आदत और सहनशक्ति का अंदाज़ा इस लॉक डाउन से बखूबी लगाया जा सकता है हज़ारों मज़दूरों की भीड़ को कुछ चंद सिपाहियों द्वारा #disinfect से नहलाया जाता है ,वो प्रतिरोध भी नही करते क्योंकि वो प्रतिरोध की आग बुझ चुकी है ।
आज यह सोचने भी शर्म आती है कि हम उनके वारिस है जिन्होंने अंग्रेजी साम्राज्यवाद को घूँटने पर ला दिया था। आज का भारत उस आज़ादी की लड़ाई से निकली विरासत का प्रतिनिधि है । वो दौर में भी आपदा आयी थी लेकिन तब के राजनैतिक लोग सरकार के #कानूनों को मानकर किंककर्तव्यबिमूढ़ हो कर नही बैठे , वो कानून तोड़ने का दौर था ।

आज भी जब कोरोना की आड़ में मज़दूरों और वंचित तबकों पर हमला हुआ तो तमाम राजनैतिक पार्टियां और संगठन सरकार के दिशा निर्देशों के पालन के नाम पर अपने अपने घरों में isolate थे या कुछ जनता के बीच राहत बांटने से अपने अपराधबोध छुपा रहे थे । जब मज़दूर सड़क पर बदहाल और बदहवास था तब यह सरकारी नियमों के पालन में व्यस्त थे । यह दौर मज़दूर पर हो रहे हमले के खिलाफ #नियम ,कानून और दिशा निर्देश तोड़ने और बड़े #सविनय_अवज्ञा_आंदोलन शुरू करने का था ।

https://www.facebook.com/pradeep.sharma.5036/posts/3564544560228799



~विजय राजबली माथुर ©

Monday, June 1, 2020

हर मदद से दूर छोटे व्यापारी लॉकडाउन में लाचार जनता बेचारी ------ गोपाल अग्रवाल



******
लॉकडाउन में हर मदद से दूर छोटे व्यापारी


 ------ गोपाल अग्रवाल

लॉकडाउन से पहले खरीदे गए माल के भुगतान के वादे बिक्री ना होने के कारण पूरे नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते बैंकों में चेक बाउंस हो रहे हैं
अचानक लगे लॉकडाउन में श्रमिकों के ऊपर ही नहीं, देश के कोने-कोने में फैले दो करोड़ छोटे और मंझोले दुकानदारों पर भी पहाड़ टूटा है। इनकी दुकानों से करीब दस करोड़ लोगों के परिवार भी चलते हैं। लॉकडाउन के चलते इनके फाके करने की नौबत आ चुकी है। व्यापारियों के इस वर्ग में नुक्कड़ पर चलने वाली दुकानों से लेकर सालाना पांच करोड़ के टर्नओवर वाले व्यापारी हैं। इनके व्यापार का आधार रोजाना बिक्री के बदले चेक या कैश में मिले धन का सर्कुलेशन है, जिससे पुराना उधार चुकता होता है और नया माल आता है। आम तौर पर इनकी 20 से 40 फीसद पूंजी पर्सनल या बैंकों के लोन की होती है, जिस पर इन्हें 12 से 20 प्रतिशत तक का ब्याज देना होता है।

लॉकडाउन की घोषणा के बाद इन्हें अगर हफ्ते भर का भी वक्त मिल जाता तो जल्दी खराब होने वाली चीजों को या तो हटा लिया जाता या सस्ते में बेच दिया जाता। मगर ऐसा नहीं हुआ जिसके चलते पान-तंबाकू, बेकरी के सामान, ढाबे, मिठाइयां व नमकीन आदि की दुकानों का कच्चा-पक्का सब माल नष्ट हो गया। राष्ट्रीय स्तर पर कई हजार करोड़ की स्टॉक की बर्बादी हुई जो पूंजी की सीधी क्षति है। बंद पड़ी दुकानों में दीमक और फंगस से भी खूब स्टॉक बर्बाद हुआ। चूहों ने कपड़ों, किताबों व प्लास्टिक आदि के सामान को कुतर कर बेकार किया तो सूखे मेवे की दुकानों का तो सत्यानाश कर दिया। काजू को छोड़ बाकी सभी मेवे आजकल सिंथेटिक बैग में ही आते हैं। इसी तरह ऐसे खाद्य पदार्थ, जिनका भंडारण कम तापमान पर किया जाता है, वे तो पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। लॉकडाउन में सरकार ने व्यापारियों की इस मांग को भी अनसुना कर दिया कि उन्हें हफ्ते में एक दिन दस मिनट के लिए दुकान खोल कर सफाई कर लेने दी जाए।

स्टॉक के सत्यानाश के बाद अगर प्रत्यक्ष लॉस को देखें तो दुकान के तमाम खर्चों में बिजली, दुकान-गोदाम किराया, कर्मचारी का वेतन, टेलिफोन व इंटरनेट आदि के मासिक भुगतान ऐसे खर्चे हैं, जो बिक्री हो या ना हो, व्यापारी को देने ही हैं। व्यापारियों को आशा थी कि सरकार बंदी अवधि का बिजली बिल माफ करेगी, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। व्यापारी सबसे अधिक निराश तो 20 लाख करोड़ के पैकेज से हुए, जिसमें वे कहीं भी नहीं हैं। व्यापारियों को आशा थी कि सहायता न सही, सरकार लॉकडाउन के वक्फे का ब्याज ही माफ करेगी, लेकिन सरकार ने ऐसी किसी घोषणा से उन्हें कोसों दूर रखा है। उधर एमएसएमई में सरकार ने हालांकि आशा के अनुकूल मदद नहीं की, फिर भी उनके उद्योगों में उनके बैंक लोनों की मर्यादित सीमा में 20 फीसद का इजाफा करने का बैंकों को निर्देश दिया है। व्यापारी-दुकानदार वर्ग तो इससे भी वंचित रह गया।

पिछले दस सालों में देखें तो हर राजनीतिक पार्टी ने अपने ध्रुवीकरण के लिए इन व्यापारियों का जमकर इस्तेमाल किया है, इसलिए व्यापारियों का बहुसंख्यक वर्ग यह मानकर चल रहा था कि उनको केंद्र सरकार उपेक्षित नहीं रखेगी।

दुकानें खुलने से पहले ही व्यापारी वर्ग नकदी के संकट से जूझ रहा है। व्यापारियों की यह मांग उचित है कि सरकार बिक्री के अनुपात में 20 प्रतिशत की तरल नगदी दो वर्ष के लिए ब्याज मुक्त कर्ज के रूप में दे। क्योंकि लॉकडाउन से पहले खरीदे गए माल के भुगतान के वादे बिक्री न होने के कारण पूरे नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते बैंकों में चेक बाउंस हो रहे हैं। इसकी वजह से संभावना है कि बाजार खुलने पर उधार मिलना बंद हो सकता है क्योंकि चेक बाउंस होने पर अधिकांश कंपनियां उधार देना बंद कर देती हैं।

नुकसान का आकलन तो लॉकडाउन खोलने के बाद एक-दो माह तक आएगा, लेकिन यह निश्चित है कि दुकानों के दो माह से कोरे पड़े बही-खातों को अपनी गति पकड़ने में एक वर्ष लग जाएगा। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि जीडीपी में 10 प्रतिशत का सहयोग करने वाला व्यापारी वर्ग इस बार यह मदद नहीं कर पाएगा क्योंकि वह खुद हेल्पलेस है।


(लेखक व्यापारी नेता हैं।)

http://epaper.navbharattimes.com/details/111114-82997-1.html






 ~विजय राजबली माथुर ©